Rupali Ganguly Open Up on Esha Verma Allegation: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले महीने एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने सभी के आगे रूपाली पर कई इल्जाम लगाए। ईशा वर्मा ने खुलासा किया था की रूपाली ने अपनी सौतेन सपना को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के साथ रूपाली ने पति आश्विन को बेटियों से जबरदस्ती दूर किया। ऐसे में रूपाली ने अपनी सौतेली बेटी पर 50 करोड़ का मानहानि केस भी किया था। अब खुद रूपाली ने पूरी कंट्रोवर्सी पर मीडिया से बातचीत कर बताया की इन सब से उन्हे कितना दुख पहुंचा है।
इन्स्टेन्ट बॉलीवुड से बात करते हुए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने बताया की अगर मैं कहूं की चोट नहीं पहुंची तो मैं झूठ कहूंगी, बेशक मैं पूरे मामले से अफेक्ट हुई हूं। हम इंसान हैं अगर हमारे बारे में कोई पीठ पीछे थोड़ी सी बुराई भी कर दे तो बुरा लगता है। जो लोग प्यार करते हैं वो लोग प्यार करते रहेंगे। आप अच्छे काम करते रहो, अच्छी चीजें आपके साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी। 'बुरा समय कभी-कभी आता है, बुरी चीजें होती हैं, लेकिन अच्छी हमेशा जीती है'।
ऐसे में रूपाली की इन बातों से साफ हो गया है की उन्हे सभी इल्जामों से बुरा लगा है। रूपाली द्वारा मानहानि केस पर ईशा वर्मा ने जवाब देने से मना कर दिया है क्यूंकी वह एक अमेरिकी नागरिक हैं। बात दें साल 2013 में रूपाली ने आश्विन कुमार वर्मा संग सात फेरे लिए थे। हालांकि पहले से ही आश्विन सपना के साथ शादीशुदा थे और तलाक लेकर रूपाली संग शादी की। इन दिनों एक्ट्रेस सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में नजर आ रही हैं जिसे टीआरपी में लगातार नुकसान पहुंच रहा है।
