Anupamaa New Promo Video Makes Viewers Pissed Off With New Journey: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' बीते कई सालों से टीवी पर राज कर रहा है। शो ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ-साथ टीआरपी में भी बखूबी अपनी जगह बनाई हुई है। बीते सप्ताह भी 'अनुपमा' नंबर 1 पर नजर आया। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे देख कहा जा सकता है कि अनुपमा एक बार फिर से नई शुरुआत करने वाली है। इस बार अनुपमा शाह परिवार और राही को पीछे छोड़कर मुंबई में अपनी नई दुनिया बसाएगी। प्रोमो में अनुपमा का नया डायलॉग 'हर मुसीबत को ठीक करना मेरी जिम्मेदारी नहीं' भी सुनने को मिला। 'अनुपमा' के इस प्रोमो वीडियो पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) के नए प्रोमो वीडियो ने नई टैगलाइन के साथ दर्शकों को इंप्रेस तो किया। लेकिन एक और शुरुआत देख दर्शकों का माथा घूम गया। उन्होंने राजन शाही को आड़े हाथों लेने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "अभी भी डीकेपी का कोई भरोसा नहीं है। लेकिन एक छोटे से हिस्से ने उम्मीद दी है कि ये लोग अनु के साथ न्याय करेंगे। हालांकि मुझे मालूम है कि वे लोग ऐसा नहीं करने वाले, लेकिन मैं रुपाली गांगुली के लिए यहां मौजूद हूं, जो कि हर बार की तरह बेहद खूबसूरत लग रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अनुपमा के इतने नए सफर होंगे। अब दर्शक भी थक गए हैं। अब मुंबई पहुंच गई। वहां भी ज्ञान बांटेगी। इन्होंने मोंताज से राही को हटा दिया है।"
'अनुपमा' (Anupamaa) के नए प्रोमो पर फैंस के रिएक्शन यहीं नहीं खत्म हुए। एक यूजर ने मेकर्स को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "जो दिखाना है दिखाओ, बस लीप के बाद राघव का आर भी नहीं होना चाहिए। सच में बहुत ही बेकार किरदार था। जिसने शो में कुछ भी नयापन नहीं दिया।" एक यूजर ने कहानी पर तंज कसते हुए लिखा, "शो में अनुपमा अनुज के साथ मुंबई हजार बार आ चुकी है, लेकिन ऐसे दिखा रही है जैसे पहली बार आई है। और हां कितनी बार नई शुरुआत होगी। हर बार मेकर्स शुरू करते हैं, लेकिन उसकी लैंडिंग सही जगह नहीं पहुंचती।"
