Anupama Spoiler Alert Episode 09 December 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में फैमिली ड्रामा चल रहा है। एक तरफ जहां पाखी और अधिक की शादी खतरे में है तो दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा के बीच भी दूरियां बढ़ने वाली है। अपकमिंग ट्रैक में अनुपमा अनुज के बीच शाह परिवार की वजह से मनमुटाव देखने को मिलने वाला है। पाखी की वजह से अधिक अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। अनुज उसे आखिरी वार्निंग देते हुए कहता है कि मैं आगे से तुम्हारी कोई गलती को माफ नहीं करूंगा।
वहीं, अनुपमा अनुज को बताती हैं कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे पाखी को सही रास्ते पर लेकर आए और इन सबके बीच वो छोटी अनु पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रही हैं। अनुपमा की बातों को सुनते समय अनुज को गुस्सा आ जाता है। वो अनुपमा से कहता है कि तुम खुद को शाह परिवार से दूर क्यों नहीं रखती हो? इन सबके बीच अनुपमा छोटी अनु को स्कूल के क्रिसमस सेलिब्रेशन में मदद नहीं कर पाती है। अपने और अनुज के बीच आई इन दूरियों को कैसे कम करेगी अनुपमा?
पाखी को लेकर होगा अनुपमा और अनुज में झगड़ा
अनुज घर में चल रही प्रॉब्लम और काम के बीच बैलेंस नहीं बना पा रहा है। इसकी वजह से उसे बिजनेस में भी काफी लॉस हो रहा है। वो देखता है कि अनुपमा भी शाह परिवार की वजह से अनु और घर में ध्यान नहीं दे पा रही है इसीलिए वो पाखी के लिए कुछ महंगे गिफ्ट भिजवा देता है। ताकि वो कुछ दिन के लिए शांत रहें। लेकिन इस बात से अनुपमा और अधिक दोनों ही नाराज हो जाते हैं। अनुपमा को लगता है कि इससे तो पाखी और ज्यादा बिगड़ जाएगी और अधिक के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचती है। पाखी को गिफ्ट देने पर अनुपमा और अनुज में हुआ झगड़ा।
