टीवी मसाला

Anupama Spoiler: वनराज का घिनौना चेहरा देख काव्या के पैरों तले खिसकी जमीन, अनुपमा करेगी नई शुरुआत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2023, 12:30 PM IST

Anupama 7th April 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुपमा एक बार फिर अपनी नई जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी। वहीं, वनराज का घिनौना चेहरा देखकर घरवालों के पैरों तेल किसकी जमीन।

Image

anuapama spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 7th April 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं । अनुज और छोटी के जाने के बाद अनुपमा बिल्कुल अकेली पड़ गई है। आज के एपिसोड में कुछ औरते अनुपमा को खरी- खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि तुम्हारी दूसरी शादी भी टूट गई और अपने बच्चों को भी नहीं संभाल पाई। अनुपमा औरतों के ताने सुनकर वहां से चली जाती है। अनुपमा का भाई भावेश उसे सपोर्ट करना चाहता है। लेकिन उसकी मां मना कर देती है और कहती हैं कि ये लड़ाई अनुपमा को खुद लड़नी होगी।

अनुज के जाने के बाद अंकुश और बरखा कपाड़िया एम्पायर को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। बिजनेस के सभी बड़े फैसले अंकुश और बरखा मिल कर ले रहे हैं। पाखी ये सब देखकर काफी परेशान है कि इस बिजनेस को अनुज ने कितनी मेहनत से खड़ा किया था। अनुपमा वापस आती है और उन औरतों को करारा जवाब देते हुए कहते हैं कि ये मेरा परिवार है मैं संभाल लूंगी।

वनराज चाहता है अनुपमा के साथ नई शुरुआत

वनराज पूरे घर को मिठाई खिलाता है और कहता है कि वो और अनुपमा फिर से साथ रहेंगे। इस बात को सुनकर काव्या को झटका लगता है। इतना ही नहीं वनराज काव्या से कहता है कि तुम चाहो तो अनिरुद्ध के पास वापस जा सकती हो। हसमुख वनराज की बाते सुनकर कहता है कि क्या तू पागल हो गया है। कैसी बात कर रहा है। वनराज घरवालों से कहता है कि मैं जानता हूं कि अनुपमा मेरा प्यार है। मैं अनुपमा और बच्चों के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहता हूं।

अनुपमा मेरी लिए बहुत लकी है। वनराज घरवालों को बताएगा कि उसने काव्या को तलाक दे दिया है और अब वो फ्री है। अनुपमा की मां कांता उसका सहारा बन रही हैं और जिंदगी को फिर से शुरू करने का हौसला देंगी। इतना ही नहीं वो अनुपमा के लिए डांस एकडेमी खोलती है। अनुपमा एक बार फिर अपनी नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article