टीवी मसाला

Anupama के सेट पर कलाकारों ने किया बप्पा का भव्य स्वागत, Rajan Shahi-Rupali Ganguly ने लगाए जोर से नारे

Anupama Star Cast Welcomes Ganapati Bappa: सीरियल अनुपमा के सेट पर आज गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। इस सेलिब्रेशन में रूपाली गांगुली के साथ-साथ शो के मेकर्स और प्रोड्यूसर राजन शाही नजर आए हैं, इस रिपोर्ट में देखिए सभी जश्न से जुड़ी वीडियोज।

Image

Anupama Star Cast Welcomes Ganapati Bappa

Anupama Star Cast Welcomes Ganapati Bappa: आज दुनिया भर में गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है हर एक टीवी सेलेब्स और आम आदमी के घर में बप्पा का स्वागत धूम धाम से किया जा रहा है। इसी बीच स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है गणेश चतुर्थी के जश्न की। सेट पर सभी कलाकार, मेकर्स और क्रू अपने परिवार संग बप्पा के स्वागत मे पहुंचे जिसमें सभी की नजर रूपाली गांगुली ने खींची। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए इस जश्न से जुड़ी सभी वीडियोज।

अनुपमा (Anupama) के सेट पर सभी कलाकार और मेकर्स ने आज गणेश चतुर्थी के इस पावन मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस जश्न में राजन शाही से लेकर रूपाली गांगुली तक अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। कहानी में अनुज का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना भी पत्नी आकांक्षा चमोली संग शामिल हुए। सभी कलाकार काफी सुंदर लग रहे थे। सेट पर सभी ने खूबस मस्ती की और जोर-जोर से बप्पा के जयकार लगाया। हालांकि इस जश्न में लोगों को सुधांशु पांडे के ना होने की काफी ज्यादा कमी खली। बता दें कुछ दिनों पहले ही शो में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने 4 साल बाद सीरियल को अलविदा कहा।

इस जश्न में जिसने सभी का ध्यान खींचा वो रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) थी, एक्ट्रेस ने बेहद ही सुंदर साड़ी पहनी थी। सीरियल की टीआरपी की बात करें तो कहानी में रोमांच होने की वजह से लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। आज शो में दिखाया जाएगा की तोषू डींपी को चेतावनी देगा की वह उसे धोखा ना दे। वहीं दूसरी तरफ आशा भवन में अनुज-आध्या और अनुपमा मिल गणेश चतुर्थी की तैयारी कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article