टीवी मसाला

Anupama से Muskan Bamne की हुई छुठ्ठी, अब ये हसीना पाखी बन शाह हाउस में मचाएगी आतंक

Anupama new Entry as Pakhi: स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा से मुस्कान बामने ने एग्जिट ले लिया है, ऐसे में मेकर्स को अब उनका रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस ख़ास रिपोर्ट में जानिए आखिर अब कौन पाखी का किरदार निभाएगा।

Image

Anupama: Muskan Bamne Replaced By this Actress

Anupama new Entry as Pakhi: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में इस दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में शो की टीआरपी घटती टीआरपी को देखकर मेकर्स ने शो में लीप ला दिया है। जिसके कारण अनुज और अनुपमा एक दूसरे से दूर हो गए हैं। ऐसे में सीरियल से कई कलकारों का एग्जिट हुआ। वहीं दूसरी तरह कई कलाकरों की नई एंट्री हुई। लेकिब अब सीरियल में पाखी का किरदार निभा रही मुस्कान बामने को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सीरियल अनुपमा (Anupama) में पाखी का किरदार निभा रही मुस्कान बामने ने शो को अलविदा कह दिया है। क्यूंकि उन्हें अपनी उम्र में मां का किरदार नही निभाना था। ऐसे में अब रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पाखी का किरदार चांदनी भगवाननी निभा सकती हैं। हालाँकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स द्वारा कोई औपचरिक बयान सामने नहीं आया है।

इसी के साथ सीरियल में अनुपमा अमेरिका पहुंच गए, लेकिन चोरों ने उसका पासपोर्ट और पैसे चुरा लिए हैं। ऐसे में अब अनुपमा लाचार हो गई है प्रदेश और में काम की तलाश में जुटी हुई है। सीरियल की टीआरपी भी कई समय से ख़राब चल रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article