टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: टूट गई अनुपमा की शादी, अनुज ने किया तलाक देना का फैसला

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 16, 2023, 03:59 PM IST

Anupama Full Episode 16th March, 2023 : अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। छोटी अनु के जाने से अनुज बिल्कुल अकेला हो गया है। उसे लगता है कि हर चीज के लिए अनुपमा ही जिम्मेदार है। उसे लगता है कि अनुपमा के दिल में अनु के लिए प्यार नहीं था इसीलिए उसने माया को नहीं रोका।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Full Episode 16th March, 2023 : टीवी शो अनुपमा (Anupama) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। छोटी अनु के जाने से अनुपमा और अनुज की जिंदगी बेरंग हो गई है। आज के एपिसोड में छोटी अनु सबसे मिलने के लिए कपाड़िया मेंशन आती है। अनुज छोटी के लिए उसकी फेवरेट चीजें लेकर आता है। अनुपमा भी छोटी को बहुत प्यार करती हैं क्योंकि वो जानती थी कि ये उसकी आखिरी मुलाकात थी। वो अनुज को भी समझाती है कि अनु माया के साथ रहना चाहती हैं। अनु कभी नहीं चाहती कि उसकी वजह से अनुपमा और अनुज के बीच में झगड़ा हो। अनु की ये बातें सुनकर अनुपमा हैरान हो जाती है।

अनुज को अनु की याद सताती हैं। उसे लगता है कि अनु के जाने से वो अकेला हो गया है। अनुपमा अनुज को समझाने की कोशिश करती हैं। लेकिन अनुज अनुपमा पर अपना गुस्सा निकलता है। वो कहता है कि ये सब तुम्हारी वजह से हो रहा है। तुम्हारे पास तो पूरा परिवार, तीनों बच्चें है। लेकिन मैं तो अकेले रह गया हूं। तुम्हारी ये बातें मुझे छोटी की याद दिलाती है। मेरा दम घुटता है तुम्हारे साथ। छोटी को खोने का डर अनुज के सभी रिश्तों पर पड़ रहा है।

अनुज देगा अनुपमा को तलाक

अनुज से ये सब बर्दाशत नहीं होता है। उसे लगता है कि अनुपमा ने अनु को रोकने के लिए कोशिश नहीं की। अनुपमा अनुज को समझाती है कि अनु माया के साथ रहना चाहती हैं तो हमें उसके फैसला का सम्मान करना चाहिए। अनुपमा के बड़प्पन की वजह से अनुज नाराज हो जाता है। अनुज को लगता है कि उसे अनुपमा को तलाक दे देना चाहिए। ऐसा करने से क्या पता माया अनु को वापस कर दें। क्या अनुपमा अपने बिखरते रिश्तों को बचा पाएगी। समय रहते क्या वो अनुज का भरोसा जीत पाएगी। शो में आने वाले ट्विस्ट के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article