टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: अनुपमा दिखाएगी बरखा को उसकी औकात, समर तोड़ेगा शाह परिवार से रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 17, 2023, 11:39 AM IST

Anupama Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाला है। घर में समर डिंपी से शादी करने के लिए घरवालों को घर छोड़ने की धमकी देता है। इधर बरखा अनुपमा को अनुज के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती हैं। आइए जानते हैं शो में क्या अपकमिंग ट्विस्ट आने वाले हैं।

Image

Anupama Latest Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama Latest Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को हर हफ्ते दिलचस्प बनाए रखने के लिए धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आते हैं। शो में इस समय अनुज और अनुपमा के अलग होने का ट्रैक चल रहा है। अनुज और अनुपमा अपने जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़कर नई शुरुआत कर रही हैं। वो जल्दी अपनी डांस एकडेमी शुरू करने वाली है। आज के एपिसोड की शुरुआत में अनु अनुज से कहती हैं कि मुझे अनुपमा से बात करनी हैं लेकिन माया उसे मना कर देती है।

अनुज अनु को उसके कमरे में ले जाता है। अनु अपने पास अनुपमा की साड़ी रखती है ताकि वो उसे मिस न करें। अनु को ऐसे देखकर अनुज हैरान हो जाता है। शाह परिवार में समर कहता है कि अगर आप डिंपी को नहीं अपना सकते हैं तो मैं ये घर छोड़कर जा रहा हूं। समर कहता है कि मैं डिंपी के बिना नहीं रह सकता हूं और उससे शादी करना चाहता हूं। इतना ही नहीं वो कहता है कि इस घर में मुझे कोई नहीं समझता है।

समर छोड़ेगा शाह परिवार

वनराज समर से कहता है कि अगर तुम्हें डिंपी से शादी करनी है तो ये घर छोड़कर जाना होगा। बा समर को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो नहीं मानता है। बापूजी कहते हैं कि मैं तुम्हारी और डिंपल की शादी को सपोर्ट करूंगा। समर को घर छोड़ने से रोकने के लिए किंजल भी उसका साथ देती है। किंजल कहती हैं कि अगर समर और डिंपी इसी घर में रहेंगे तो मैं उनके प्यार और शादी को सपोर्ट करूंगी। बरखा अनुपमा को अनुज के खिलाफ बढ़काने की कोशिश करती है। लेकिन अनुपमा बरखा की बातों में नहीं आती है। अनुपमा बरखा से कहती हैं कि मैं जानती हूं कि अनुज कभी ऐसा कुछ नहीं कह सकते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article