टीवी मसाला

Anupama में Rupali Ganguly संग नहीं बन पा रहा नए तोषू का बॉन्ड, कहा 'सीनियर एक्टर हैं'...

Gaurav Sharma on Rupali Ganguly: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नया तोषू बन टीवी एक्टर गौरव शर्मा ने एंट्री मारी है। ऐसे में उन्होंने बताया की सेट पर उनका शूट कैसा चल रहा है साथ ही यह भी खुलासा किया की उनका रूपाली गांगुली संग बॉन्ड नहीं बन पा रह है।

Image

Gaurav Sharma on Rupali Ganguly

Gaurav Sharma on Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। ट्विस्ट और टर्न्स के कारण सीरियल की टीआरपी बढ़ते हुए पहले नंबर पर आ पहुंची है। इसी के साथ कुछ समय पहले ही सीरियल में तोषू का किरदार निभा रहे आशीष मेहरोत्रा ने शो को अलविदा कह दिया था। जिसकी जगह ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर गौरव शर्मा ने ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की कैसे उनका बॉन्ड रूपाली गांगुली संग नहीं बन पा रहा है, आखिर ऐसा क्यूँ जानिए कारण टाइम्स नाउ की इस खास रिपोर्ट में।

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने बताया की उनको अभी शूटिंग करते हुए 4 से 5 दिन हुए हैं, ऐसे में वह अभी पूरी कास्ट से नहीं मिले है। सिर्फ किंजल और अनुपमा (Anupama) संग एक्टर ने सीन शूट किए हैं जो काफी अच्छे रहे। उन्होंने शो के डायरेक्टर से बातचीत की और अपने किरदार को अच्छा कैसा बनाए जाए यह भी डिस्कस किया। साथ ही उन्होंने बताया की आगे सीरियल में काफी मसाला देखने को मिलने वाला है जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन होगा।

वहीं उन्होंने बताया की उनकी रूपाली गांगुली संग बान्डिंग नहीं बन पा रही है, क्यूंकी वह एक शूट को कम ही दिन हुए हैं। हालांकि एक्टर होने के खातिर हमने सीन को लेकर बातचीत की है। अगर वह कुछ भी मुझे सलाह देती है मेरे किरदार के लिए तो मई उसे अपने अंदर लाता हूँ क्यूंकी वो मुझसे काफी सीनियर एक्टर हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article