टीवी मसाला

Anupama: लीप के चक्कर में Gaurav Khanna का भी किस्सा खत्म करेंगे राजन शाही, मौत का तांडव दिखाकर बटोरेंगे टीआरपी?

Gaurav Khanna Exit Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा का लीप प्रोमो कल रिलीज हो गया है जिसने दर्शकों को निराश किया। अब प्रोमो देखने के बाद खबर उड रही है की शो को अब जल्द गौरव खन्ना अलविदा कहने वाले हैं। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Gaurav Khanna Quits Anupama

Gaurav Khanna Exit Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कल मेकर्स ने शो का पहला लीप प्रोमो फैंस के बीच शेयर किया, जिसमें सभी किरदार बदलने वाले हैं। अनुपमा को बूढ़ा और आध्या को बड़ी उम्र का दिखाया गया है। शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है फ़ेम एक्टर शिवम खजूरिया की भी एंट्री हुई है। हालांकि शो के प्रोमो से अनुज का किरदार यानी गौरव खन्ना गायब दिखे जिससे हर कोई हैरान है। अब खबर आ रही है की गौरव खन्ना ने भी शो को लीप से पहले अलविदा कह दिया है।

खबरें है की अनुपमा (Anupama) में अनुज का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बात का हिंट शो के लीप प्रोमो में देखने को मिला जिसमें अनुज कपाड़िया का किरदार गायब था। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल में लीप आने से पहले अंकुश अनुज को शिमला में मौत के घाट उतार देगा। ऐसे में पूरा कपाड़िया एम्पाइअर अंकुश ले जाएगा और अनुपमा विधवा हो जाएगी और आध्या भी अपनी माँ से दूर कहीं दूसरी शहर बस जाएगी।

हालांकि अभी तक मेकर्स और गौरव की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर यह खबर सच हुई तो फैंस के लिए लीप प्रोमो के बाद एक और बड़ा झटका होने वाला है। गौरव से पहले निशि सक्सेना, निधि शाह, गौरव शर्मा और कुंवर अमर सिंह जैसे कलाकारों ने रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) शो को छोड़ चुके हैं। जेनरेशन लीप के कारण मेकर्स ने पुराने किरदार हटाकर नए स्टार्स की एंट्री कराई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article