टीवी मसाला

Anupama फेम निधि शाह छोड़ सकती हैं शो! एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 28, 2023, 05:43 PM IST

Nidhi Shah Quitting Anupama: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। पिछले कई दिनों से खबर आ रही हैं कि निधि अनुपमा छोड़ सकती हैं। एक्ट्रेस ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस छोड़ को अभी नहीं छोड़ने वाली है।

Image

anupama fame nidhi shah (credit pic: instagram)

Nidhi Shah Quitting Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा घर-घर में पॉपुलर है। गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। फैंस अनुज और अनुपमा को साथ मेंल देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। पिछले कुछ दिनों खबर आई थी कि इस शो को निधि शाह छोड़ सकती है। निधि शाह शो में किंजल का किरदार निभाती हैं। फैंस एक्ट्रेस को किंजल के रोल में बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

निधि शाह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि अगर मुझे ये शो छोड़ना होता तो पहले ही छोड़ देती। लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं तो मैं इस शो को क्यों छोड़ूगी। एक्ट्रेस ने पारस कलनावत के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इसके बारे में बात करनी चाहिए। मैं इस बात को खींचना नहीं चाहती हूं। किंजल अनुपमा की बहू का रोल प्ले कर रही हैं।

निधि शाह ने छोड़ा शो!

अनुपमा शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो अनुपमा माया की सच्चाई जानने के बाद हैरान रह जाती है। वो अनुज से कहती हैं कि मुझे तुम्हारा प्यार भीख में नहीं चाहिए। अच्छा होगा कि हम दोनों के रास्ते अलग हो जाए। अनुज अनुपमा को रोकने की कोशिश करता है लेकिन अनुपमा कुछ नहीं सुनती है। वो अनुज और परिवार की जिम्मेदारियों को छोड़कर सपनों को चुनती है।

अनुपमा अनुज से कहती हैं मैं गुरुमां के साथ अमेरिका जाऊंगी। इसका मतलब है अनुज छोटी और माया के साथ रहेगा। वहीं, अनुपमा अमेरिका में गुरुमां के साथ डांस एकेडेमी जाने का फैसला करती है। गुरुमां चाहती हैं कि मालती देवी अनुपमा डांस एकडेमी की जिम्मेदारियां सौंपे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article