टीवी मसाला

अनुपमा फेम नकुल ने खोली रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के झगड़े की पोल, बताया सेट पर कैसा है रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 19, 2023, 11:41 AM IST

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में अमन महेश्वरी नकुल का किरदार निभा रहे हैं। अमन ने बताया कि सेट का माहौल कैसा रहता है। एक्टर ने बताया कि सेट पर सुधांशु पांडे और रुपाली गांगुली के बीच में कैसा रिश्ता है।

Image

aman maheswari talk about rift btw sudhandhu and rupali (credit pic: instagram)

Anupama: टीवी शो अनुपमा दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं। अनुपमा में कुछ समय पहले ही नए किरदारों की एंट्री हुई है। शो में अमन महेश्वरी (Aman Maheshwari) नकुल का किरदार निभा रहे हैं। अमन महेश्वरी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर ने इससे पहले बड़े अच्छे लगते हैं 2 और मीत बदलेगी दुनिया की रीत में काम किया है। अनुपमा में अमन निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। उनका काम दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

अमन महेश्वरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सेट पर कैसा माहौल रहता है। अमन ने बताया कि सेट पर बहुत अच्छा माहौल है। हर कोई एक- दूसरे के साथ मस्ती करता है। सेट पर सभी एक- दूसरे के साथ मजाक करते हैं। कभी- कभी शूटिंग के दौरान सभी बिजी रहते हैं। लेकिन ये तो काम का हिस्सा है। एक्टर ने आगे कहा, जब मेरी शो में एंट्री हुई थी तब शादी का सीक्वेस चल रहा था। इसके बावजूद मैंने सबके साथ एन्जॉय किया। सभी लोग बहुत अच्छे हैं।

अमन ने बताया कि सुधांशु पांडे अपनी लाइन्स के दौरान अक्सर ऐसी फनी लाइने बोलते हैं जिसे सुनने सभी की हंसी छूट जाती है। एक्टर ने कहा कि मैंने सुधांशु और रुपाली गांगुली के बीच कोई अनबन नहीं देखी है। दोनों अपने काम को लेकर बहुत ही कमिटेड है। शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो नकुल अनुपमा का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है। उससे बर्दाशत नहीं हो रहा है कि मालती देवी अनुपमा को उससे ज्यादा मान रही है। नकुल को अनुपमा से जलन हो रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article