टीवी मसाला

Anupama: राही और अनुपमा में से कौन जीतेगा डांस मुकाबला, शिवम खजुरिया ने दिया स्पॉइलर

Anupamaa: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। जनता जानना चाहती है कि कहानी में अनुपमा और राही में से कौन डांस मुकाबले को जीतेगा। इस बात का खुलासा अब खुद प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया ने एक इंटरव्यू में किया।

Image

Image Source: Stars Plus Instagram

Anupamaa: रूपाली गांगुली, शिवम खजुरिया और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल 'अनुपमा' कि गिनती टीवी के टॉप शोज में होती है। पिछले 5 साल से शो टीवी की दुनिया के साथ लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। हालांकि पिछले कई हफ्तों से शो टीआरपी की मार झेल रहा है। जनता अब कहानी को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं। इन दिनों सीरियल में राही की टक्कर डांस मुकाबले में अपनी मां अनुपमा से है। दोनों मां बेटी के बीच तकरार अब जमाने के आगे हुई। ऐसे में प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया ने बताया कि आखिर मुकाबला किसने जीता?

फिल्मीबीट से बात करते हुए अनुपमा फेम शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) ने बताया कि अनुपमा और राही का मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। दोनों मां बेटी ऑन और ऑफ स्टेज कैसे बातें करेंगी देखने में मजा आएगा। जैसा कि राही को पता है प्रेम अब भी अनुपमा से संपर्क में था जिसके चलते तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अपको बता दूँ कि आगे अपकमिंग एपिसोड में कहानी काफी मजेदार होने वाली है। डांस मुकाबले में आपको कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।'

शिवम ने ये तो नहीं बताया कि मुकाबला कौन जीतेगा लेकिन सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो में दिखाया गया कि राही अपनी मां का ध्यान भटका देती है ताकि वो मुकाबले से बाहर हो जाए। राही का गुस्सा वाला चेहरा देख अनुपमा के पैर लड़खड़ा जाएंगे और नाचते नाचते बीच में रुक जाती है। मुकाबले के सेमी फिनाले में अनुपमा बाहर हो जाएगी जिसका जश्न राही बनाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article