टीवी मसाला

Anupamaa के सेट पर Rupali Ganguly का नहीं था किसी से बोलचाल, 2 साल तक चुप रहकर की थी शूटिंग

Rupali Ganguly admitted not having good bonds with co-star: अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली ने खुलासा किया है कि अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर को-स्टार संग उनकी बातचीत नहीं होती थी और उन्होंने करीब 2 साल तक चुप रहकर शूटिंग की थी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Rupali Ganguly admitted not having good bonds with co-star

Rupali Ganguly admitted not having good bonds with co-star: टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अनुपमा स्टार की सौतले बेटी ने एक्ट्रेस पर कई घिनौने इल्जाम लगाए थे। ईशा वर्मा का कहना था की "रूपाली ने उनका घर तोड़ा है और उनकी माँ को जान से मार देने की धमकी भी दी है। अब इन सब इल्जामों के बीच कई दिनों से चुप बैठी रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का केज दर्ज कराते हुए 50 करोड़ रुपए की मांग की थी। खैर ये तो बात रही एक्ट्रेस की पर्सनल जिंदगी की।अब प्रोफेशनली देखें तो रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने खुलासा किया है कि अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर को-स्टार संग उनकी बातचीत नहीं होती थी, उन्होंने करीब 2 साल चुप रहकर शूटिंग की थी।

अनुपमा (Anupamaa) स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) हाल ही में राजन शाही की बेटी इशिका शाही द्वारा आयोजित राउन्ड टेबल बातचीत में शामिल हुईं। एक्ट्रेस के साथ शिवांगी जोशी, समृद्धि शुक्ला, अनीता राज, और रिम शेख भी इस बातचीत में शामील थी। इसी चर्चा के दौरान रूपाली गांगुली ने खुलासा किया की 'मैंने करीब 2 साल तक अनुपमा की शूटिंग बिना किसी से बात किए की है।' एक्ट्रेस का अनुपमा के सेट पर अपने को-स्टार संग बिल्कुल भी बोलचाल नहीं था। हालांकि रूपाली ने किसी का नाम नहीं किया लेकिन समझा जा सकता है कि अनुपमा स्टार के सेट पर अपने अन्य को-स्टार संग रिश्ते अच्छे नहीं थे।

बताते चलें की कई बार रिपोर्ट सामने आ चुकी है कि अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली का रिश्ता उनके को-स्टार सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना संग अच्छा नहीं है। इसके अलावा उनके बेटे का रोल अदा कर चुके पारस कलनावत संग भी रूपाली गांगुली के रिश्ते अच्छे नहीं थे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article