टीवी मसाला

Anupama: स्क्रीन पर रोमांटिक सीन नहीं करेंगी आध्या उर्फ Aurra Bhatnagar, लीप के बारे में भी किया खुलासा

Aurra Bhatnagar is not ok with onscreen romance: स्टार पल्स के शो अनुपमा को लेकर अफवाहें सामने आ रही है कि इसमें जल्द ही लीप देखने को मिल सकता है साथ ही औरा भटनागर के रूप में नए किरदार की एंट्री होगी। आइए जानते हैं खुद खुद औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) ने इस पर क्या टिप्पणी दी है।

Image

Aurra Bhatnagar is not ok with onscreen romance

Aurra Bhatnagar is not ok with onscreen romance: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है और मेकर्स पूरी कोशिश करते हैं कि नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जा सके। इस शो के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अनुपमा (Anupama) अपनी और अनुज की गोद ली हुई बेटी की खोज में लगी है। अब ऐसे में अफवाहें सामने आ रही है कि अनुपमा में जल्द ही बड़ा लीप देखने को मिलेगा और छोटी आध्या यानि औरा भटनागर की जगह शो में नई अभिनेत्री की एंट्री होगी। हालांकि अब खुद औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा (Anupama) शो में लीप के बारे में और औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) के एग्जिट होने की खबर की पुष्टि करने के लिए पिंकविला ने औरा भटनागर से संपर्क किया। आध्या उर्फ औरा भटनागर ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि "यह सभी केवल अफवाहें हैं।" प्रोदक्षन टीम ने मेरे से पेरेंट्स बात की है। अगर कोई भी लीप आता है तो प्रोडक्शन हमें बता देगी। अभी तक के लिए टीम की ऐसी कोई योजना नहीं है।

औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) ने आगे कहा "अगर भविष्य में कोई प्लान होगा अगर आध्या के लव एंगल से तो मुझे उस समय शो को छोड़ को जाना होगा। मैं सिर्फ 13 साल की हूँ और मैं अपनी उम्र के मुताबिक अभिनय करना चाहती हूँ। मैं स्क्रीन पर अभो रोमांटिक सीन नहीं करूंगी।" लीप के बारे में बताते हुए औरा ने कहा "इसके बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article