Anupama 6th June 2023 Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीरियल में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की एक्टिंग ने सभी दर्शकों को बांधे हुआ है। 'अनुपमा' की मसालेदार कहानी की वजह से टीआरपी में काफी उछाल देखने को मिला है। सीरियल के पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि जहां एक तरफ अनुज अनुपमा का कापड़िया हाउस में स्वागत करता है। वहीं दूसरी तरफ अनुज के व्यवहार को देखकर माया ने अनुपमा को काफी ताने दिए थे।
बा की क्लास लगाएगी कांता बेन और अनुपमा
सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की शुरुआत में देखने को मिलेगा की बा भैरवी से घर के काम करवाती है, लेकिन तभी कांता बेन वहां आ पहुंचती है। बा की इस हरकत को देख कांता बेन उन्हें काफी खरी खोटी सुनाने लगती है। इसी दौरान बा गुस्से में कहती है की अनुपमा ने बाहर वालों का ठेका लिया हुआ है। जिसके जवाब में कांता कहती है की आप से ज्यादा अनुपमा को बाहर वालों ने प्यार दिया है। इसी दौरान अनुपमा बा और कांता बेन को शांत होने के लिए कहती है।
चोर बन शादी में घुसेंगी डिंपी की मां
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की बा एक औरत को चोर-चोर कहकर पकड़ने लगती है। बा औरत के बैग की तलाशी लेने लगती है फिर तभी चून्नी और कलीरे निकलते हैं, जिसे डिंपल पहचान लेती है। डिंपल तभी अपनी मां को गले लगा लेती है और तेज-तेज रोने लगती है। डिंपल की मां को देख समर और अनुपमा खुश हो जाते हैं।
डिंपल की मां करेगी अनुपमा की तारीफ
डिंपल की मां अनुपमा से कहती है की 'मैंने भले ही डिंपल को जन्म दिया है, लेकिन उसकी मां आप हो।" इसी के साथ आगे कहती है की डिंपल और समर की जोड़ी आपकी और अनुज जैसी हो। इस बात को सुन माया गुस्से में आग बबूला हो जाती है। डिंपी की मां की बातें सुन बा कहती है की 'आप इतनी तमीजदार है तो थोड़ी तमीज अपनी बेटी को भी दें देती।
शादी का हिस्सा बनेंगी गुरु मां
गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खत्म नहीं होगा। सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है की जहां एक तरफ डिंपी की शादी हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ मालती देवी शादी के लिए शाह हाउस पहुंच जाती है। इसी के साथ गलती से गुरु मां मोमबत्ती पर पैर रखने वाली होती है तभी अनुज अपना हाथ पैरों के नीचे रख देता है। अनुज को देख गुरु मां काफी इमोशनल हो जाती है।
