टीवी मसाला

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: माया को होगा अपनी गलती का एहसास, छोटी अनु लेगी अनुपमा से वादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 09:48 AM IST

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा के समझाने के बाद माया को अपनी गलती का एहसास होगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु अनुपमा से अमेरिका जाने से पहले वादा लेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज के एपिसोड में क्या होने जा रहा है।

Image

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा के समझाने के बाद माया को अपनी गलती का एहसास होगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु अनुपमा से अमेरिका जाने से पहले वादा लेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज के एपिसोड में क्या होने जा रहा है।

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा माया को उसकी व्यवहार को लेकर अच्छाई का पाठ पढ़ाती है। वहीं दूसरी तरफ माया अनुपमा को मारने का सपना भी देखती है। इस रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।

अनुपमा के पैर पड़ेगी माया

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनुपमा माया से कहती है कि जिंदगी सिर्फ चार दिन की है, तो इसे अच्छे से जीना चाहिए पता नहीं कब क्या हो जाए। अनुपमा की बातें सुन माया अंदर ही अंदर शर्मिंदा होने लगती है, साथ ही उसे अपनी गलती का एहसास होता है। माया अपने आप से बातें करते हुए कहती है कि अनुपमा को मैंने इतनी बद्दुआएं दीं, वो आज भी मेरे बारे में सोच रही है। वह सोचती है कि अनुपमा की जिंदगी में आग लगाकर उसने बहुत बड़ा पाप कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ डिंपी किंजल को ताना मरते हुए कहती है कि आप काम मत करो वरना सब कहेंगे कि छोटी बहु कोई काम नहीं करती है।

छोटी अनु लेगी अनुपमा से वादा

माया को समझाने के बाद अनुपमानीचे आ जाती है, इसे देख छोटी अनु उसे रोते हुए गले लगा लेती है। वो कहेगी की माया ने आपको कितना परेशान किया, लेकिन तब भी अपने उसे माफ कर दिया। इसी के साथ वो पूछती है कि आप अमेरिका कब वापिस आओगी और अब हम कभी नहीं मिल पाएंगे। इस बात के जवाब में अनुपमा कहती है कि अभी मुझे नहीं पता मैं अमेरिका से कब वापिस आउंगी, लेकिन जब भी मेरी छोटी को मां की जरुरत होगी वो वापिस आ जाएगी। छोटी अनु अनुपमा से इस बात को लेकर वादा मांगती है और अनुपमा हां भी कर देती है।

माया को खरी खोटी सुनाएगी अनुपमा

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि छोटी अनु अनुपमा के जाने के बाद माया के कमरे में जाएगी। वो रोते-रोते माया से कहेगी कि तुम्हारी वजह से मेरे मम्मी-पापा अलग हुए थे। तुमने तो मुझे अनाथ आश्रम छोड़ दिया था, लेकिन मेरी मम्मी मुझे वापिस लाई और प्यार भी दिया। तुम कभी अच्छी मां नहीं बन सकती, क्यूंकि तुम सिर्फ माया हो। इन बातों को माया का दिल टूट जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article