टीवी मसाला

Anupama Spoiler: माया ने शाह परिवार में मचाया बवाल, अनुज-अनुपमा हुए अलग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 28, 2023, 11:55 AM IST

Anupama 28th May 2023 Latest Episode: टीवी शो अनुपमा (Anupama) में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। एक तरफ जहां अनुज (Anuj) और अनुपमा की रास्ते अलग हो गए है। वहीं, माया शाह परिवार में आकर जमकर बवाल मचाती है।

Image

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 28th May 2023 Latest Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होती है। दोनों मंदिर में होते हैं। अनुज अनुपमा के सामने माया की सच्चाई बताता है। अनुज कहता है कि अगर मैंने तुम्हें सच्चाई नहीं बताई तो मैं जीन नहीं पाऊंगा। अनुज अनुपमा को कहता है कि माया मुझसे प्यार करती हैं। लेकिन मैंने कभी भी उसके साथ अपनी हदें पार नहीं किया है। मैं सिर्फ तुमसे प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। घर पर माया और बरखा अनुज को नहीं देखकर परेशान हो जाते हैं।

अंकुश बरखा और माया को दमदार जवाब देता है जिसकी वजह से दोनों का मुंह बन जाता है। अनुज और अनुपमा अभी भी मंदिर में है और दोनों एक- दूसरे से भविष्य के बारे में बात कर रहे हैं। अनुपमा अनुज से कहती हैं कि तुमने जो भी सोचा है उसी चीज करो।

अनुज के लिए माया होगी पागल

अनुपमा कहती है जो भाग्य में लिखा होगा वहीं होगा। माया पूरी रात अनुज को कॉल करती है और उसका इंतजार करती हैं। लेकिन अनुज आता नहीं है। माया परेशान होकर अनुज को ढूंढने के लिए शाह परिवार पहुंच जाती है। माया को इस बात की चिंता होती है कहीं अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से मिले नहीं। वो अनुज को ढूंढते हुए शाह परिवार पहुंच जाती हैं। माया को अनुज और अनुपमा नहीं मिलते हैं। वो जानती हैं कि अनुज और अनुपमा साथ में है। माया को इस तरह से देखकर पूरा शाह परिवार परेशान हो जाता है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज -अनुपमा से अलग होकर अमेरिका जाने वाली है। पहली बार अनुपमा ने अपनी सपनों की उड़ान भरी है। वो गुरुमां के साथ डांस एकेडेमी ज्वाइंन कर लेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article