Anupama 28 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अमेरिका जाने से पहले शाह हाउस में अनुपमा के लिए धमाकेदार फेयरवेल पार्टी रखते हैं। इसी के साथ अनुज अपनी आंखें बिछाए अनुपमा की राह तक रहा होता है। इसे देख माया जल भून जाती है।
अनुपमा की जिंदगी दिखाएगा शाह हाउस
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाता है कि बा अनुपमा के लिए छप्पन भोग बनाती है, जिसे देख वो इमोशनल हो जाती है। ये देख बा अनुपमा से कहती है की 26 साल तक तूने हमारी मन पसंद की चीजें बनाई। वहीं दूसरी तरफ माया अनुज को अनुपमा के लिए बेताब देख पागल होने लगती है। इसी के साथ शाह हाउस में सभी परिवार वाले अनुपमा की पिछली जिंदगी को नाटक के जरिए दिखा रहे होते हैं। जिसे देख अनुपमा के आंसूं नहीं रुकते।
माया होगी बावली
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की माया अनुज के पैक किए गए गिफ्ट्स को देख कर बावली हो जाएगी। इसी के साथ उसे अनुपमा और अनुज की हंसते-खेलते हुए छवि दिखती है। वो दोनों माया का मजाक बन रहे होते हैं। लेकिन तभी माया होश में आकर कहती है कि कुछ ऐसा करना होगा की ये दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो जाएं।
डिंपी लगाएगी पाखी की जिंदगी में आग
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सभी अनुपमा को अमेरिका जाने से पहले उसे यादें देंगे। वहीं दूसरी तरफ डिंपी अधिक को कहती है कि मुझे आपके लिए बहुत बुरा लगता है, आप उसे कितना झेलते हो। एक बार मम्मी चले जाएं फिर इसके सारे पुर्जे सही जगह फिट कर दूंगी।
