टीवी मसाला

Anupama 27th May Spoiler: माया के लिए अनुज ने छोड़ा अनुपमा का साथ, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 12:21 PM IST

Anupama 27th May 2023 Latest Episode: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स हर दिन जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। अनुज (Anuj) अनुपमा को बताता है कि आखिर क्यों उसने छोटी और माया के साथ रहने का फैसला किया है। माया का सच जानकर अनुपमा हैरान रह जाती है।

Image

anupama spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 27th May 2023 Latest Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। फैंस लंबे समय से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिर वो कौन सी वजह से जिस कारण अनुज अनुपमा से दूर हो गया है। अनुज ने अनुपमा के सामने उस सच का खुलासा कर दिया है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा से मिलता है। अनुज अनुपमा से कहता है कि जब मैं तुमसे मिलने आ रहा था तब छोटी का कॉल आया था मुझे। छोटी ने मुझसे कहा कि माया ने खुद को मारने की कोशिश की। डॉक्टर ने कहा कि माया की मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है और उसे अकेले नहीं छोड़ सकते हैं।

अनुपमा अनुज से कहती हैं कि वो अपने प्यार के लिए भीख नहीं मांगेगी और उसे छोड़ने का फैसला करती है। अनुज के बार- बार कहने पर भी अनुपमा वहां से चली जाती है। अनुपमा अनुज के इस फैसले का सम्मान करती हैं और कहती हैं कि अब मैं अपने लिए फैसला लूंगी। दोनों एक- दूसरे को गले लगाते हैं।

अनुपमा और अनुज के रास्ते हुए अलग

वनराज और बरखा परेशान है कि अनुज ने अनुपमा को कहीं सच ना बता दिया हो। माया बा से कहती है कि वो डिंपल और समर की शादी में मदद करना चाहती है। लीला इस बात के लिए राजी नहीं होती है। उसे माया पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं होता है।

अनुपमा अनुज से कहती हैं कि मैं अब अपने सपनों को चुनोगी। यहां से हम दोनों के रास्ते अलग है। लेकिन मैं अपनी आखिरी सांस तक आपसे प्यार करूंगी। अनुज बहुत इमोशनल हो जाता है। लेकिन वो खुश है कि अनुपमा ने पहली बार खुद को चुना। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा गुरुमां के साथ तीन साल के लिए गुरुकुल चली जाएगी। गुरुमां अनुपमा को गुरुकुल की सारी जिम्मेदारियां सौंपना चाहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article