टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अपने शैतानी दिमाग के खेल में पाखी को फंसाएगा अधिक, बंटवारे के बाद डिंपी की निकली हवा

Anupama 24 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि अधिक अपनी झूठी सचाई से पाखी की आँखों पर पट्टी बांध देगा। वहीं दूसरी तरफ डिंपी बा के बनाए ढ़ोकलों को चुरा लेती है।

Image

Anupama 24 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि अधिक अपनी झूठी सचाई से पाखी की आँखों पर पट्टी बांध देगा। वहीं दूसरी तरफ डिंपी बा के बनाए ढ़ोकलों को चुरा लेती है।

Anupama 24 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में सीरियल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पटकनी देकर पहले नंबर पर गद्दी हथिया ली है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अधिक फैसला करेगा की वो सभी घरवालों की नजरों में अच्छा बनेगा और पाखी को टॉर्चर करेगा। इसी के साथ अनुपमा का डर बढ़ता जा रहा है साथ ही वनराज अपने आप को बेबस महसूस कर रहा है।

अनुपमा ने लगाई पाखी को फटकार

सीरियल अनुपमा (Anupama) में आज दिखाया जाएगा की अधिक पाखी नाश्ते की टेबल पर एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे होते हैं। इसी के साथ पाखी कहती है की मेरा वाला प्रोजेक्ट अधिक से करवा लीजिये वो मेरे से बेटर है। ये देख अनुपमा का गुस्सा फूट जाता है और दोनों को नाटक बंद करने के लिए कहती है। ऐसे में पाखी अपनी मां के खिलाफ जा कर उन्हें घर तोड़ने का इल्जाम लगा देगी। इसी दौरान अनुज पाखी को ये सब बातें ऑफिस आकर करने को कहता है। रोमिल मन ही मन कहता है की अधिक का गेम सबको दिखाई दे रहा है पाखी के अलावा। जैसे ही रोमिल नाश्ते की टेबल से उठता है उसके पॉकेट से सिगरेट और लाइटर गिर जाता है। ऐसे में अनुपमा रोमिल को समझाती है और गिटार पर फोकस करने को कहती है।

डिंपी चुराएगी खाना

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में सभी लोग घर की सफाई बड़ी मौज मस्ती में करते हुए नजर आते हैं। तभी'बा डिंपी उसके हिस्से का घर साफ करने को बोलती है और हाथ में झाड़ू पोछा पकड़ा देती है। पुरे घर की सफाई बा खुद डिंपी से अपने आप करवाती है, जिससे वो थक जाती है। ऐसे में समर डिंपी से नाश्ता मांगता है, लेकिन दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है। डिंपी गुस्से में किचन में चली जाती है, जहां उस बा के बनाए हुए ढोकले दीखते हैं। वो भूख के कारण उन्हें खा लेती है, इस बात का बा को पता चल जाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article