टीवी मसाला

Anupama 22 August Spoiler: अनुपमा के सामने गिरगिट की तरह रंग बदलेगा अधिक, पाखी को करेगा अपनी मां के खिलाफ

Anupama 22 August Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में दिखाया जाएगा की घर से बाहर ना निकाले जाने के लिए अधिक अनुपमा के सामने पाखी से माफी मांगने का नाटक करेगा।

Image

Anupama 22 August Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में दिखाया जाएगा की घर से बाहर ना निकाले जाने के लिए अधिक अनुपमा के सामने पाखी से माफी मांगने का नाटक करेगा।

Anupama 22 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बरखा अधिक को कहती है कि वो पाखी से माफ़ी मांग ले वरना अनुज और अनुपमा उसे घर से बाहर निकाल देंगे। ऐसे में अधिक अनुपमा के सामने अपना ड्रामा शुरू करता है।

अधिक करेगा नाटक

सीरियल अनुपमा (Anupama) में दिखाया जाएगा कि अधिक पाखी से माफी मांगने के लिए सभी के सामने नाटक करता है। वो वनराज और अनुपमा से कहता है की अगर मैंने फिर ये सब किया तो मुझे पुलिस के हवाले कर देना। पाखी अधिक की महान बातें और एक्टिंग देख पिघल जाती है और उसे माफ कर देती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अधिक का गेम प्लान समझ जाती है। पाखी सभी घरवालों को कहती है कि मैं अपना और अधिक के रिश्ते को एक और मौका दूंगी। इसी के साथ अनुपमा अधिक को धमकी देते हुए कहती है कि की तू ऐसी हरकत वापिस नहीं करेगा। अगर तुमने फिर ऐसा किया तो मैं वो हाल करूंगी जो तूने जिंदगी में सोचा नहीं होगा।

अनुपमा होगी परेशान

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की पाखी और अधिक के मामले को लेकर काफी परेशान होने लगती है। अनुपमा घर का काम करते-करते काफी सुना रही होती है, जिसे देख अनुज भी उसे संभालने की कोशिश करता है। वो रो=रो कर कहती है की पाखी क्यों अधिक के साथ रहना चाहती है, बार-बार उसे पाखी को थप्पड़ मारने वाला सीन याद आ जाता है। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में भी काफी हंगामा हो रहा होता है, इसी बीच डिंपी और बा की तू -तू मैं-मैं शुरू हो जाती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article