टीवी मसाला

Anupama Spoiler: मिट जाएगी अनुज-अनुपमा के बीच की दूरियां, माया के सच से उठेगा पर्दा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 20, 2023, 10:55 AM IST

Anupama 20th May 2023 Full Episode: टीवी शो अनुपमा में माया के आने से शाह परिवार में कोई खुश नहीं है। माया और अनुज को साथ देखकर अनुपमा को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्या हो गया है अनुज और छोटी इतना बदल गए हैं।

Image

anupama spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 20th May 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अनुज (Anuj) और अनुपमा (Anupama) साथ होकर भी एक - दूसरे से दूर है। दोनों एक- दूसरे से बात करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होती है। अनुपमा अनुज से कहती हैं कि वो तीन साल के लिए अमेरिका जा रही हैं मालती देवी के गुरुकुल एकडेमी। अनुज ये बात सुनकर बहुत खुश होता है।

वो अनुपमा से कहता है तुम आसमान छू सकती हो अनु। मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से बात करते हैं। इस बात को जानने के बाद माया परेशान हो जाती है। वो अनुज और अनुपमा को घर में ढूंढने की कोशिश करती है। अनुज और अनुपमा दोनों एक- दूसरे से बहत कुछ कहना चाहते हैं। लेकिन उनकी बात अधूरी रह जाती है क्योंकि वहां माया आ जाती है। माया अनुज से कहती है मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रहा है।

माया का सच आएगा अनुपमा के सामने

अनुज बिना अपनी बात कहे ही वहां से चला जाता है। माया के इस रैवये से अनुपमा दुखी हो जाती है। समर और डिंपी की शादी होने वाली है। लेकिन दोनों के बीच हर छोटी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है। समर कहता है कि मैं चाहता हूं कि इस शादी में सभी लोग खुश हो। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा की मुलाकात मार्केट में होती है। अनुज कहता है कि घर में हमारी बात अधूरी रह गई थी। अनुज अनुपमा को माया को पूरा सच बता देता है। दोनों एक - दूसरे को गले लगाते हैं। लेकिन ये सब एक सपना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article