Anupama 20 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि डिंपी की तू-तू मैं-मैं की वजह से बा घर छोड़ कर चली जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ माया को सपने में अनुपमा और अनुज रोमांस करते हुए नजर आते हैं। जिससे वो भड़क उठती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने जा रहा है।
बा को शाह हाउस वापिस लेकर आएगी अनुपमा
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा बा को शाह हाउस में वापिस लेकर आएगी। अनुपमा और बा को देख सभी दंग रह जाते हैं। सभी घरवालों से अनुपमा कहती है कि जिस परिवार में छोटे बड़े का फरक भूल जाए वो कभी घर बन नहीं सकता है। तुम बच्चे अपना लहजा और तमीज ना भूलें। तमीज सिर्फ छोटों की नहीं बड़ो की भी होती है। डिंपी को डांटते हुए कहती है कि इस घर की नीव बा और बाउजी हैं।
डिंपी को सीधा करेगी अनुपमा
सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि अनुपमा डिंपी और समर को घर से अलग रहने को कह देती है। वो कहती है कि अलग रहकर प्यार बनाए रखो। तुम लोग घूमों फिरो अपना करियर बनाओ और यहां से जाओ इन्हे कुछ दिन चैन से रहने दो। अगर तुम्हे शांति चाहिए तो सबसे बड़ी शांति घर में है। अगर हम सब एक दूसरे की कमी निकालते रहे तो कोई खुश नहीं रह सकता। इन सब बातों को सुन डिंपी और सभी बच्चों का मुंह बंद रह जाता है।
