टीवी मसाला

Anupama Spoiler: माया की चाल को मात देगी अनुपमा, अनुज के प्यार ही होगी जीत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 18, 2023, 10:34 AM IST

Anupama 18th May 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। अनुज माया के साथ वापस एक बार फिर शाह परिवार में पहुंचा है। माया की वजह से अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से दूर हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि अनुज माया के साथ क्यों वापस आया है?

Image

anupama spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 18th May 2023 Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुंधाशु पांडे (Sudhanshu Pandey) अनुपमा में लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नया ट्रैक लेकर आता है। अनुज और माया के वापस आने से शाह परिवार में कोई भी खुश नहीं है। माया की हरकतों को देखकर पाखी से लेकर वनराज तक को गुस्सा आता है। लेकिन कोई भी कुछ नहीं कहता है। हर किसी के मन में ये सवाल है कि माया यहां अनुज के साथ वापस क्यों आई हैं?

बरखा माया से पूछती है कि उसकी तबीयत अब कैसी है। इसके जवाब में माया कहती है कि उसकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। अनुज मेरा बहुत ख्याल रख रहा है। अनुपमा पूजा के लिए फूल लेकर आती हैं। अनुपमा फूलों के साथ गिरने वाली होती है, तभी अनुज उसे बचा लेता है।

माया की नई चाल को मात दे पाएगी अनुपमा

अनुज और अनुपमा को साथ देकर माया तबीयत खराब होने का ढोंग करती हैं। माया अनुज से कहती हैं कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। दूसरी तरफ वनराज की बहन को कॉल आता है। इस कॉल के आने के बाद वो काफी परेशान हो जाती है। पाखी और बरखा के बीच में माया की वजह से झगड़ा होता है। पाखी बरखा से कहती हैं कि जिस औरत ने मेरी मां की जिंदगी बर्बाद कर दी। आप उसे बात कर रही हैं। पाखी अपना गुस्सा डिंपल पर भी निकालती है। वो डिंपल से कहती हैं कि क्या जरूरत थी यहां पर माया को बुलाने की। डिंपल कहती हैं मैंने सिर्फ अनुज को बुलाया था।

पाखी और डिंपल के बीच बहस होती है। पंडित जी पूजा में बैठने के लिए समर के पेरेंट्स को बुलाते हैं। अनुपमा और वनराज पूजा में साथ बैठते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगी कि वनराज अनुज से पूछता है कि ये तुम्हारी नई फैमिली का क्या ड्रामा है। लेकिन अनुज कुछ भी नहीं बताएंगे। अनुज को पूरा भरोसा है कि अनुपमा आज भी उस पर विश्वास करती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article