अनुपमा 17 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा (Anupama) में पाखी का ड्रामा एक बार फिर उसी पर भारी पड़ने वाला है। वो घरवालों को आत्महत्या करने की धमकी देती हैं। इस बात को जानने के बाद पूरा परिवार परेशान हो जाता है। सभी लोग पाखी को बचाने के लिए उसके घर पर पहुंचते हैं जहां वो म्यूजिक सुनते हुए नजर आती है। पाखी की इस हरकत को देखकर शाह परिवार के सदस्य गुस्सा हो जाते हैं। वरनाज पाखी से पूछेगा कि तुमने अधिक को मैसेज किया था तुम आत्महत्या कर लोगी।
इसके जवाब में पाखी कहती हैं हां मैंने ऐस कहा था क्योंकि मैं अधिक से काफी नाराज थीं। पाखी की इस हरकत पर बरखा और अंकुश उसे खरी- खोटी सुनाते हैं। बरखा पाखी से कहती हैं कि ये कोई प्यार भरा मैसेज नहीं है जो तुमने अधिक को भेजा है। इसकी वजह से अधिक को जेल हो सकती है। पाखी ने कहा कि अधिक मेरे मैसेज और कॉल का जवाब नहीं दे रहा था, जिसकी वजह से मैंने ऐसा किया।
अनुपमा सिखाएगी पाखी को सबक
पाखी के इन नखरों की वजह से अधिक काफी परेशान हो चुका है। वहीं वनराज भी इस बात से काफी परेशान है कि घर में हर दिन लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। वो झगड़ों को बंद करना चाहता है इसके लिए वनराज पाखी की शादी की भी फ्रिक नहीं करता है। पाखी अपने पिता पर गुस्सा निकालती है और कहती हैं आप मेरी शादी बर्बाद करना चाहते हैं। पाखी अपने उस पिता को जिम्मेदार ठहराती है जिसने हमेशा उसका साथ दिया। अनुपमा वनराज और पाखी की बातों को सुनकर शॉक हो जाती है। उससे पाखी की बदतमीजी सहन नहीं होती और अपनी बेटी को थप्पड़ मारती हैं। क्या अनुपमा समय रहते अपनी बेटी को सही रास्ते पर ला पाएगी? वहीं, अधिक पाखी को छोड़ने का पूरा मन चुका है। वो हर किमत पर इस शादी से छुटकारा पाना चाहता है।
