टीवी मसाला

Anupama 16th February, 2023 Full Episode: पारितोष के लिए लीला ने जोड़े अनुपमा के सामने हाथ, माया रचेगी अनुज के करीब आने की साजिश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 16, 2023, 01:26 PM IST

Anupama 16th February, 2023 Full Episode: अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। पारितोष की देखभाल के लिए लीला अनुपमा से कहती हैं। वो कहती हैं कि अभी तुम्हारे बेटे को तुम्हारी जरूरत। अनुपमा अपने बेटे की मदद के लिए शाह परिवार में जाने का फैसला लेती हैं।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 16th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। अनुपमा और अनुज के बीच एक बार फिर शाह परिवार की वजह से दूरियां आने वाली हैं। दोनों के बीच की दूरियों को फायदा माया उठाने वाली है। आज के एपिसोड की शुरुआत शाह परिवार से होती है। जहां काव्या घरवालों पर आरोप लगाती है कि आप सब की वजह से मेरे हाथों से बहुत बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया। वो इस बात से काफी अप्सेट होती है। इसी के साथ काव्या घरवालों के सामने ऐलान करती हैं पारितोष उसकी जिम्मेदारी नहीं है।

अगर उसके काम के बीच में परिवार की जिम्मेदारियों को लाने की कोशिश की जाएगी तो वो बवाल कर देगी। इधर राखी दवे अपनी बेटी किंजल और नातिन परी को साथ ले जाने का फैसला करती हैं। वो किंजल से कहती हैं कि तुम अपने काम पर ध्यान दो। लीला अपने परिवार को इस तरह से बिखरते हुए देखकर परेशान हो जाती है।

अनुपमा-अनुज के बीच बढ़ेगी दूरियां

लीला अनुपमा से मदद मांगने के लिए कपाड़िया मेंशन जाती हैं। लीला अनुपमा और अनुज के घर जाकर कहती हैं कि मेरी बद्दुआ मेरे ही परिवार को लग रही है । तुम्हारे बेटे पारितोष को तुम्हारी जरूरत है। तुम पारितोष की देखभाल करने के लिए शाह परिवार में वापस चलो।

वो लीला की बात मानकर शाह परिवार में वापस जाने के लिए तैयार हो जाएगी। अनुपमा के इस फैसले से अनुज बिल्कुल भी खुश नहीं होता है। वहीं, माया ये बात जानकर बहुत खुश होती है। अनुपमा के जाने से क्या माया अनुज और अनुपमा की जिंदगी में अपनी अलग पहचान बना पाएगी। ये तो हमें आने वाले एपिसोड में ही पाता चलेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article