टीवी मसाला

Anupama 15 September: अनुज के गले लगकर फूट-फूटकर रोई मालती देवी, रोमिल को जेल जाने से रोकेगी पाखी

Anupama 15 September: आज शो में दिखाया जाएगा कि मालती देवी की हालत बहुत ज्यादा खराब है जिसे देखकर अनुपमा हैरान हो जाती है. वहीं पाखी भी अपनी शिकायत वापस लेगी और रोमिल को जेल जाने से रोक लेगी.

Image

anupama 15 september spoiler

Anupama 15 September: टीवी का पसंदीदा शो 'अनुपमा' फैंस के बीच छाया हुआ है . शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो कल पाखी घर वापिस आई थी जिसकी वजह से सारा परिवार बहुत खुश नजर आ रहा था , लेकिन पाखी को लाने वाली कोई और नहीं बल्कि अनुपमा की गुरु मां मालती देवी थी. आज शो में दिखाया जाएगा कि मालती देवी की हालत बहुत ज्यादा खराब है जिसे देखकर अनुपमा हैरान हो जाती है.

मालती देवी ने अनुज को लगाया गले

मालती देवी बदहवास हालत में घर आती है और इधर-उधर देखने लगती है. मालती के हाथ से कांच का वास गिर जाता है और टूट जाता है. मालती देवी घबराकर अनुज के गले लग जाती है. वह अनुज से कहती है कि बेटा मुझे घर ले चलो. ये देखकर सबकी आँखों में पानी आ जाता है, मालती देवी की ये हालत हो जाती है कि वह अनुपमा को भी नहीं पहचानती.

अनुपमा करेगी मदद

अनुपमा मालती देवी को अपने घर बैठाती है और उसे याद दिलवाने की कोशिश करती है कि मैं आपकी शिष्या हूँ अनुपमा. मालती देवी को अपने बारे में भी कुछ याद नहीं रहता बस वह इधर-उधर देखती रहती है. बा ताना मारते हुए कहती है कि जो दूसरों के साथ बुरा करता है आखिर में उसके साथ भी बुरा होता है. अनुपमा सबको बताती है कि नकुल ने मालती देवी से सब कुछ हड़प लिया इस वजह से उनकी ऐसी हालत हो गई.

पाखी ने बचाई रोमिल की जान

शो में आगे दिखाया जाता है कि कपाड़िया हाउस में पुलिस आती है और रोमिल को साथ ले जाने के लिए कहती है. रोमिल सबके पैर पड़ने लगता है लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता. इतनी देर में पाखी वहां आती है और कहती है कि मैं अपनी कंप्लेंट वापिस लेती हूँ. रोमिल ने कुछ नहीं किया.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article