टीवी मसाला

Anupama 15 June 2023 Episode Spoiler Alert: अनुज के प्यार को लात मारेगी अनुपमा, माया बनाएगी अनुपमा की जिंदगी को नरक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 09:52 AM IST

Anupama 15 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की गुरु मां अनुपमा को अपना उत्तराधिकारी बनाएंगी। वहीं दूसरी तरफ अनुज को पाने के लिए माया षड़यत्र रचेगी। इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज सीरियल में कौन सा बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

Image

Anupama 15 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की गुरु मां अनुपमा को अपना उत्तराधिकारी बनाएंगी। वहीं दूसरी तरफ अनुज को पाने के लिए माया षड़यत्र रचेगी। इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज सीरियल में कौन सा बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

Anupama 15 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था की शाह हाउस में कदम रखते ही डिंपी बा और किंजल से लड़ाई करती है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा का गुरुकुल में मीडिया जोरों-शोरों से स्वागत करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट जानिए आज सीरियल में क्या होने जा रहा है।

अनुपमा को डांस अकेडमी की गद्दी सौपेंगी गुरु मां

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाता है की गुरु मां मीडिया वालों के सामने अनुपमा को अपना उत्तराधिकारी बनाएंगी। गुरुकुल में पूजा के दौरान मालती देवी अनुपमा को घुंघरू दे कर कहती है की आज से सारी जिम्मेदारी तुम्हारी है। अब गुरुकुल ही तुम्हारा पहला घर होना चाहिए। मीडिया को गुरु मां बताती हैं की अनुपमा 6 दिन बाद अमेरिका चली जाएगी। गुरु मां की इस बात को सुन अनुज मायूस हो जाता है।

माया के कान भरेगी बरखा

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आगे देखने को मिलेगा की अनुज को अनुपमा के लिए खुश होते हुए बरखा देख लेती ही। बरखा माया को ताना मारते हुए कहती है कि तुम्हे एक काम दिया था अनुपमा कोअनुज की जिंदगी से मिटाने का वो भी तुम नहीं कर पाई। इस बात को सुन माया गुस्से में मन ही मन कहती है की मैं हार नहीं मान सकती। मैं अनुपमा का सफाया करके रहूंगी।

अनुज का दिल तोड़ेगी अनुपमा

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुज अनुपमा से मिलने पहुंचेगा। वो कहेगा की मैंने गलती में ही सही, लेकिन माया की जिम्मेदारी लेकर गलती कर दी। इस बात का जवाब देते हुए अनुपमा कहेगी कि अब अन सब बातों का कोई फायदा नहीं है। यह सब कह कर अनुपमा वहां से चली जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article