टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा की खुशियों को लगेगा ग्रहण, अनुज बनेगा वजह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 14, 2023, 11:51 AM IST

Anupama 14th May Latest Spoiler: अनुपमा इस बार परिवार को नहीं अपने सपनों की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए अनुपमा मालती देवी के साथ उनके गुरुकुल जाने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन उसकी खुशी को फिर से ग्रहण लग जाएगा जब उसे पता चलेगा कि अनुज माया और छोटी के साथ वापस आ रहा है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 14th May Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है। शो की स्टोरीलाइन इस समय अनुपमा के इर्द-गिर्द घूम रही है। अनुपमा ने अपने रिश्तों की जिम्मेदारियों को छोड़कर सपनों की तरफ कदम बढ़ाया है। आज के एपिसोड की शुरुआत मालती देवी और अनुपमा के साथ होती है। मालती देवी अनुपमा से कहती हैं कि तुम्हें अपने डांस से मुझे 5 मिनट में इंप्रेस करना होगा। नकुल गुरु मां से कहता है कि 5 मिनट में कोई कैसे डांस परफॉर्म कर सकता है। मालती कहती हैं यही है अनुपमा की परीक्षा।

अनुपमा तुझे सब है पता गाने पर डांस करती हैं। अनुपमा के डांस से मालती बहुत प्रभावित होती है और अमेरिका जाने का मौका देती है। अनुपमा को मालती की बातों पर यकीन नहीं होता है। वो मालती से पूछती है कि आप सच कह रही हैं क्योंकि अनुपमा ने सिर्फ एक ही सपना देखा था। अमेरिका की डांस एकडेमी में डांस सीखना। उसका वो सपना आज पूरा हो गया है।

अनुपमा ने भरी अपने सपनों की उड़ान

मालती उसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए देती हैं। तभी बा का फोन आता है। अनुपमा परिवार की जिम्मेदारियों को नहीं सपनों को चुनती हैं। वो कहती हैं मैंने जिंदगी भर अपनी जिम्मेदारियों को चुना है। मालती अनुपमा के इस फैसले से बेहद खुश होती है। अनुपमा ये खुशखबरी अपनी मां कांता और शाह परिवार को देती हैं। पाखी अनुपमा को क्राउन पहनाती हैं। पूरा परिवार अनुपमा की खुशी को सेलिब्रेट करता है। अनुपमा को यकीन नहीं होता है कि उसे अपने सपनों को दोबारा पूरा करने का मौका मिल रहा है। तभी समर बताता है कि अनुज माया और छोटी के साथ वापस आ रहा है।

अनुज और माया के आने से क्या अनुपमा छोड़ देगी अपना सपना। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा किसी के लिए भी अपने सपनों को नहीं छोड़ने का फैसला करती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article