टीवी मसाला

Anupama 11th May 2023 Spoiler: वनराज की होगी मौत! बा के षड्यंत्र में फंसेगी अनुपमा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 11, 2023, 12:00 PM IST

Anupama 11th May 2023 Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। एक बार फिर शाह परिवार में अनुपमा की एंट्री हो गई है। अनुपमा के आने से लीला और वनराज काफी खुश है। लेकिन अनुपमा की मां कांता को अनुज की चिंता सता रही हैं।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 11th May 2023, Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आज के एपिसोड की शुरुआत वनराज और अनुपमा के साथ होती है। काव्या के जाने के बाद वनराज को हार्ट अटैक आता है। इसके बाद वनराज को अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। अनुपमा वनराज से मिलने अस्पताल आती है।

अनुपमा वनराज से कहती हैं कि काव्या अपनी मर्जी से नहीं गई है। तुमने उसे जाने के लिए मजबूर किया है। वनराज अपनी गलती के लिए अनुपमा से माफी मांगता है। अनुपमा वनराज की देखभाल करती हैं और उससे चुप होकर आराम करने के लिए कहती हैं। वनराज और अनुपमा को साथ देखकर लीला बेहद खुश होती है। वो एक बार फिर से अनुपमा को अपने घर में वापस लाने का सपने सजाने लगती हैं। वनराज को इस हालत में देखकर तोषू, पाखी और समर काफी इमोशनल हो जाते हैं। किंजल कहती हैं कि अपने मम्मी- पापा के लिए खुश रहो।

वनराज ने अनुपमा से मांगा वादा

वनराज अस्पताल से डिसार्च होकर घर वापस आ जाता है। लीला अनुपमा से वनराज के लिए खिचड़ी बनाने के लिए कहती हैं। अनुपमा ये सब करने से मना कर देती है। वनराज अनुपमा से कहता है कि उसे डर है कि वो कभी भी इस दुनिया को छोड़कर चला जाएगा। वो कहता है कि अगर मैं कल को ना रहूं तो तुम मेरे परिवार को संभाल लेना। क्या मेकर्स वनराज के रोल को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए हमें अपकमिंग एपिसोड का इंतजार करना होगा।

अनुपमा की मां कांता इस बात से बिल्कुल खुश नहीं है वो वनराज के लिए अस्पताल गई। अनुपमा कहती हैं मैं बा- बापूजी और बच्चों के लिए गई थी। मेरे लिए अनुज और वनराज दोनों ही मायने नहीं रखते हैं। मैं अपनी जिंदगी में बस अब आगे बढ़ना चाहती हूं। अनुपमा की मां कांता को अनुज की चिंता सताती है। कांता देविका और धीरज को कॉल करके अनुज के बारे में पता लगाने के लिए कहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article