टीवी मसाला

Anupama 07 August Spoiler: डिम्पी- समर ने की शाह परिवार के खिलाफ की बगावत, अनुपमा के पैरों में गिरी बरखा

Anupama 07 August Spoiler: आज शो में खूब हंगामा होने वाला है क्योंकि अनुपमा का लाड़ला समर और उसकी बहू डिम्पी शाह हाउस में बगावत पर उतर आएंगे। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

Anupama 07 August Spoiler

Anupama 07 August Spoiler: रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) फेम शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी में छप्पर फाड़ कमाई कर रहा है। शो के फैंस को रोजाना एंटरटेनमेंट का फूल डोज मिल रहा है। बीते एपिसोड की बात करें तो अनुपमा को पाखी की मौत का बुरा सपना आता है जिसके बाद वह बच्चों की और भी ज़्यादा चिंता करने लगती है। आज शो में खूब हंगामा होने वाला है क्योंकि अनुपमा का लाड़ला समर और उसकी बहू डिम्पी शाह हाउस में बगावत पर उतर आएंगे। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

अनुपमा के पैरों में गिरेगी बरखा

शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि बरखा अंकुश के बेटे को कपाड़िया हाउस में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है वह रोते हुए अनुपमा के कमरे में जाती है और कहती है कि मैं इस लड़के को घर में नहीं देख सकती तुम ही कुछ करो, अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन बरखा उठकर चलने लगती है और ठोकर खाकर गिर जाती है। अनुपमा बरखा को संभालती है तभी बरखा अनुपमा की गोद में गिरकर रोने लगती है। आगे शो में दिखाया जाएगा कि रोमिल ब्रेकफास्ट करते हुए सबके साथ बदतमीजी से बात करता है और उठकर चला जाता है।

डिम्पी-समर का नया रूप

गौरव खन्ना स्टार शो में एंटरटेनमेंट यही खत्म नहीं होगा बल्कि आज रात डिम्पी-समर का असली रूप सबके सामने आएगा। डिम्पी और समर एक नई गाड़ी लेकर आते हैं जिसे देखकर शाह फैमिली हैरान हो जाती है। सभी समर से पूछते हैं कि तुम ये नई गाड़ी कहा से लाए डिम्पी-समर मालती देवी का नाम लेते हैं। इतना सुनते ही तोषु, वनराज और बा दोनों को डांटने लगते है लेकिन डिम्पी बगावत पर उतर आती है और वह तोषु को ताना मारते हुए कहती है कि तुमसे छोटे भाई की खुशी बर्दाश्त नहीं होती। डिम्पी-समर और तोषु में तीखी बहस होगी जिसके बाद शाह हाउस में खूब हंगामा होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article