टीवी मसाला

चाचा अनु मलिक ने किया अमाल मलिक को सपोर्ट, परिवार के विवाद को भुलाकर भतीजे पर लुटाया प्यार

Anu Mallik Support Amaal Mallik: अनु मलिक ने अमाल मलिक को सपोर्ट करते हुए उन पर प्यार लुटाया है। दरअसल मलिक परिवार के बीच लंबे समय से पारिवारिक मतभेद चल रहा था। हालांकि अनु मलिक ने इसपर बात करते हुए सारे आरोपों को क्लियर कर दिया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Image Source: Instagram

Anu Mallik Support Amaal Mallik: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक( Amaal Mallik) ने हाल ही में बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) में एंट्री ली है। अमाल मलिक सालमान खान के शो में अपना जादू चलाने आ गए हैं। जैसे ही अमाल ने घर के अंदर एंट्री ली वैसे ही सिंगर का पारिवारिक विवाद भी चर्चा में आ गया। हालांकि यह बात काफी पुरानी है लेकिन जब भी मलिक परिवार का जिक्र होता है तब-तब उनके परिवार के बीच हुआ विवाद सामने आ जाता है। अब अनु मलिक की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह अरमान और अमाल मलिक के बारे में बात कर रहे हैं।

अनु मलिक( Anu Mallik) इस वीडियो में अपने परिवार में चल रहे विवाद पर बात करते हुए कहते हैं कि मेरे भाई अबु और डबू मलिक मेरे जिगर के टुकड़े हैं। वहीं मेरे भतीजे अरमान मलिक( Armaan Mallik) और अमान मलिक( Amaal Mallik) मेरी जान है। जिससे यह साफ हो गया था कि अनु मलिक और अरमान मलिक के परिवार के बीच सबकुछ ठिक है। यही नहीं अनु मलिक ने ये भी कहा था कि लोग कहते हैं उन्हें गुस्सा आता है लेकिन मुझे नहीं आता। मलिक परिवार के संगीत की विरासत यूं ही चलती रहेगी।

बताते चले कि अमाल मलिक ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक को आगे बढ़ने नहीं दिया। इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं करने दिया। जिसके बाद मलिक परिवार के भाई के बीच विवाद खड़ा हो गया था। यही नहीं अमाल ने ये तक कहा था कि उनके माता-पिता ने उन्हें परेशान किया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article