Anjali Arora Stopped By 5 Star Hotel Staff As She Was Giving Pose To Paparazzi: कंगना रनौत के धाकड़ शो 'लॉकअप' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंजली अरोड़ा ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं और जल्द ही वह सीता के रोल में भी नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में एक 7 स्टार होटल के बाहर से अंजली अरोड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें होटल स्टाफ ने पैपराजियों के सामने ही उनकी इज्जत का फालूदा बना दिया। अंजली अरोड़ा का ये वीडियो देख लोग भी खिल्ली उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) के वीडियो में नजर आया कि वह व्हाइट आउटफिट में एक 7 स्टार होटल में एंट्री करती हैं। वहां पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करना शुरू कर देते हैं। खुद अंजली अरोड़ा भी पोज देने से पीछे नहीं हटती हैं। लेकिन तभी वहां पर होटल स्टाफ आ जाते हैं और न केवल अंजली अरोड़ा को रोकते हैं, बल्कि पैपराजियों के कैमरे भी बंद करा देते हैं। होटल स्टाफ पैपराजियों से ये भी कहते दिखाई दिये कि आप बंद कीजिये, ये सब यहां नहीं हो सकता।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) लोगों के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुे लिखा, "बताओ होटल स्टाफ ने इन्हें पहचाना ही नहीं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "और ये चली है सीता बनने।" तीसरे यूजर ने लिखा, "होटल स्टाफ को 100 तौपों की सलामी, जो उन्होंने अपने दूसरे कस्टमर्स की निजता का ध्यान रखते हुए ये सब बंद करा दिया।"
