टीवी मसाला

Exclusive: Madam sir के सीजन 2 में एंट्री मारने जा रहे हैं Aniruddh Dave? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Aniruddh Dave in Madam sir 2: मैडम सर अपने दूसरे सीजन के साथ वापिस आने वाला है। शो को लेकर आए दिन खबर समाने आती रहती है। अब खबर आ रही है अनिरुद्ध देव को मैडम सर 2 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चूना गया है। इस खबर के सामने आते ही टाइम्स ने अभिनेता से संपर्क किया है। आइए देखते हैं।

Image

Aniruddh Dave in Madam sir 2

Aniruddh Dave in Madam sir 2: सोनी सब का पसंदीदा शो मैडम सर जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाला है। इस शो को लेकर अपडेट इंटरनेट पर आने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हिमांशी पाराशर गुलकी जोशी-स्टारर के सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। वही एक मेडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्ध देव को मैडम सर 2 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चूना गया है। हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद टाइम्स नाउ/टेली तालक ने विशेष रूप से अनिरुद्ध दवे (Aniruddh Dave) से संपर्क किया और पूछा की क्या उन्होंने शो साइन कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि क्या अनिरुद्ध मैडम सर 2 में नजर आएंगे।

मैडम सर 2 (Madam Sir 2) के अनिरुद्ध दवे (Aniruddh Dave) का नाम भी सामने आ रहा है। अब ऐसे में टाइम्स नाउ/टेली टॉक अभिनेता से संपर्क किया। हमारे साथ बातचित के दौरान अनिरुद्ध दवे ने जब मैडम सर 2 के बारे में पूछा गया तो उनहोनी बात को टालने की कोशिश की और खुलासा किया की वह वर्तमान में किसी अन्य शो की शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता ने हमें बताया, "मुझे इस कहानी के बारे में जानकारी नहीं है। मैं वर्तमान में लखनऊ में डिज्नी+हॉटस्टार शो, ठुकरा के मेरा प्यार की शूटिंग कर रहा हूँ। मैं अभी एक और शो के बातचीत कर रहा हूँ। जहां तक मैडम सर 2 की बात है। मैं इसके बारे में ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता है।

बता दें कि अनिरुद्ध दवे ने बातचित के दौरान कुछ भी खुलासा नहीं किया है। अब ऐसे में दर्शकों और हम सभी को मैडम सर 2 के नए पोस्टर का इंतजार करना होगा। इस बीच यह भी जान लीजिए की मैडम सर साल 2020 में शुरू हुआ था और फरवरी 2023 में खत्म हुआ था। अब इसका दूसरा सीजन आएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article