टीवी मसाला

Pathaan मेकर्स पर भड़के Mukesh Khanna, बोले 'कल तुम पोर्न फिल्म बनाओगे...'

Mukesh Khanna criticized Pathaan Makers: टीवी की दुनिया के शक्तिमान मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने एक वीडियो जारी कर रहा है कि पठान (Pathaan) के मेकर्स ने अश्लीलता परोसी है। अगर पठान के मेकर्स को बेशरम रंग अश्लील नहीं लग रहा है तो वो कल को पोर्न भी बना देंगे, उन्हें वो भी अश्लील नहीं लगेगी।

Image

Pathaan के मेकर्स पर फिर से भड़के Mukesh Khanna, बोले 'कल तुम पोर्न फिल्म बनाओगे...'

Mukesh Khanna criticized Pathaan Makers: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान लगातार खबरों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर हो रहा विरोध इन दिनों चरम पर है और कई बड़े अभिनेता मेकर्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के शक्तिमान मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पठान (Pathaan) के मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई है और कहा है कि बेशरम रंग गाना अश्लीलता परोसता है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि अगर ये अश्लीलता नहीं है तो कल आप पोर्न फिल्म बना दोगे। मुकेश खन्ना का ये बयान इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है क्योंकि वो बड़े मुद्दों पर गंभीरता से बयानबाजी करते हैं।

मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, 'जोगिया कलर की बिकिनी पहना कर हीरोइन को नचाते हो! यही नहीं ज़ूम करके लोगों को दिखाते हो कि देखो देखो ये बिकिनी जोगिया रंग की है। इतनी अभद्रता और अश्लीलता !! और तो और गाने के बोल बोल बोल कर बेशर्म रंग कह कह कर जोगिया रंग का घुमा फिरा नचा कर इस तरह से अश्लील अपमान !! इतना दुस्साहस !!! क्या फिर भी आशा रखते हो कि इस अपने रंग को पवित्र मानने वाले हिंदू इसके ख़िलाफ़ खड़े नहीं होंगे ???? अवश्य खड़े होंगे और खड़े हो भी रहे हैं।अब इस बेशर्म गाने और इस फ़िल्म को ऊपर वाला ही बचाये !!!'

बताते चलें कि फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग में अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। लोगों को दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी पर आपत्ति है। इसके साथ-साथ दीपिका पादुकोण बेशरम रंग गाने में जिस तरह के डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं, वो भी कई लोगों को अखर रहा है। लोगों का कहना है कि पठान के मेकर्स ने फिल्म को हिट कराने के लिए आपत्तिजनक चीजें परोसी हैं, जिनकी वजह से एक खास वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पठान विवाद पर मुकेश खन्ना के बयान से आप कितने सहमत हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article