टीवी मसाला

KBC 14: अमिताभ बच्चन का कुकिंग टैलेंट जानकर हैरान रह गए विक्की कौशल, Big B बोले- आप तो चाय बना लेते हैं, मैं तो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 05:06 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 का फिनाले वीक जल्द टेलीकास्ट होने वाला है। केबीसी के मंच पर फिल्म का प्रमोशन करने के लिए विक्की कौशल और कियारा आडवाणी पहुंचे। शो पर दोनों ने अपनी कुकिंग स्किल्स के बारे में बात की।

Image

kaun banega crorepati 14

Kaun Banega Crorepati 14: टीवी के पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो का फिनाले वीक जल्द टेलीकास्ट होने वाला है। फिनाले वीक में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। सोनी टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में अमिताभ और विक्की अपने कुकिंग स्किल के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ कियारा से पूछते हैं कि क्या आप खाना बना लेती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कभी- कभी। वहीं, विक्की कहते हैं कि मैं चाय बना लेता हूं।

इसके बाद अमिताभ अपने बारे में बात करते हुए कहते हैं आपकी और हमारी हालत बिल्कुल एक जैसी है। विक्की ने कहा, आपके और हमारे हालत बिल्कुल एक जैसे है। सर आप तो कम से कम चाय बना लेते हैं। मैं केवल पानी गर्म कर सकता हूं। एक बार विदेश गया हुआ था तो मुझे अकेले रहना था वहां तब मैंने सीखा था कि अंडा कैसे बनाते हैं। 7 दिन तो लग गए की उसको सही तरीके से फोड़ा कैसे जाता है। कभी इधर गया कभी उधर गिर गया। आप कम से कम चाय तो बना लेते हैं मैं सिर्फ पानी उबाल सकता हूं।

केबीसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। गोविंदा नाम मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसी हफ्ते डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये एक कॉमेडी सस्पेंस ड्रामा फिल्म है। फिल्म में भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article