Amar Upadhyay In Kundali Bhagya Post Leap: एकता कपूर का टीवी सीरियल कुंडली भाग्य बड़े बदलाव से गुजरने वाला है। शो में जल्द ही बड़ा जेनरेशन लीप आने वाला है। इसी के साथ ट्रैक में दिलचस्प बदलाव होने शुरू हो चुके हैं। जैसे कि कहानी में हमने देखा है कि प्रीता की हालत खराब हो रही है। राखी बताती है अंजलि ने उसका एक बच्चा चुरा लिया है और करण उसे वापस लेने गया है जबकि प्रीता दर्द से कराह रही है। अंजलि का एक लिखित नोट मिला है जिसमें उसने करण को सड़क वाली पहाड़ी पर अकेले मिलने बुलाया है नहीं तो वो बच्चे को चट्टान से नीचे फेंक देगी। अब ऐसा बताया जा रहा है कि इसी ट्रैक के साथ करण की मौत हो जाएगी। शो में करण का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा इस तरह से कुंडली भाग्य को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे!
कुंडली भाग्य में हो रही नई एंट्री
श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा स्टारर 'कुंडली भाग्य' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही जेनरेशन लीप के साथ शक्ति 'कुंडली भाग्य' अलविदा कहेंगे। जिसका असर इसकी कहानी पर पड़ेगा, इसीलिए मेकर्स ने शो में नई एंट्री कराने की प्लानिंग शुरू कर दी है। खबर है कि श्रद्धा आर्या के शो में जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्टर अमर उपाध्याय की एंट्री होने वाली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'कुंडली भाग्य' में अमर उपाध्याय की एंट्री लीप के बाद होगी और वो इसमें अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। हालांकि उनका रोल क्या होगा, ये साफ नहीं हो सका है। लेकिन अमर उपाध्याय की एंट्री से जुड़ी खबर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वैसे अमर पहले भी एकता कपूर के कई सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं।
वैसे आपको बता दें, कुंडली भाग्य में लीप के बाद कई सितारों की एंट्री होने वाली है। इस लिस्ट में जीशान खान, पारस कलनावत, बसीर अली, मनस्वी वशिष्ट और सना सैय्यद का नाम शामिल है।
