टीवी मसाला

जैस्मिन भसीन की वजह से गणेश उत्सव में अनकंफर्टेबल हुए अली गोनी, गणपति बप्पा की जय-जयकार करते हुए बनाया मुंह!

Aly Goni Trolled during Ganesh Puja: हर साल की तरह इस साल भी जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने साथ में गणेश चतुर्थी मनाई। उनके इस उत्सव की तस्वीरें और वीडियो हर जगह छाई हुई है। इन वीडियोज के आने के बाद अली गोनी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Image

Image Source: Instagram

Aly Goni Trolled during Ganesh Puja: भारत में इस समय गणेश उत्सव की धूम है। हर परिवार ने अपने घर पर गणपति बप्पा को स्थापित किया है। यह एक ऐसा जश्न है जिसमें पूरी टीवी इंडस्ट्री साथ नजर आती है। गणेश उत्सव के लिए स्टार्स एक-दूसरे के घर जाते हैं और बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी न किसी स्टार्स की जश्न मनाते हुए वीडियो सामने आ ही जाती है। हाल ही में जैस्मिन भसीन( Jasmin Bhasin) और अली गोनी( Aly Goni) की वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें कपल गणेश उत्सव मनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन वीडियोज में अली गोनी ट्रोल होते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

गणेश पूजा में अनकंफर्टेबल हुए अली गोनी

सामने आई वीडियो में अली गोनी ( Aly Goni) और जैस्मिन भसीन( Jasmine Bhasin) अपने दोस्तों के साथ गणेश जी की आरती कर रहे हैं। कपल के साथ टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ( Nia Sharma) भी नजर आ रही है। इस वीडियो में तीनों लोग नाच रहे हैं, जैसे ही जैस्मिन, अली गोनी के चेहरे पर हाथ लगाती है और जय-जयकार करने के लिए कहती है, अली गोनी असहज हो जाते हैं और दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अली गोनी केवल मस्ती में झूम रहे हैं, वह मुहँ से कुछ बोल नहीं रहे।

एक अन्य वीडियो में मीडिया के सामने पोज देते हुए, जैस्मिन भसीन और निया शर्मा "गणपति बप्पा मोरया" बोल रही हैं। वहीं बीच में खड़े अली गोनी एकदम चुप हैं और चवींगम चबा रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद लोग अली गोनी को निशाने पर ले रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि वह गणेश पूजा में शामिल तो हो गया , लेकिन गणपति बप्पा का नाम नहीं लेना चाहता। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अली गोनी केवल अपने धर्म को ही मानता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article