टीवी मसाला

अलीबाबा दास्तान ए काबुल में Sheezan Khan को रिप्लेस करेंगे ये एक्टर, जल्द रिलीज किया जाएगा प्रोमो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2023, 06:37 PM IST

सोनी सब टीवी के शो अलीबाबा दास्तान ए काबुल के मेकर्स ने शीजान खान का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। मेकर्स ने शो को दोबारा से शूट करने के लिए अभिषेक निगम को अप्रोच किया है। शो का प्रोमो जल्द रिलीज किया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने तुनीशा शर्मा के कैरेक्टर पर साफ तौर से कुछ नहीं कहा है।

Image

abhishek nigam and sheezan khan (credit pic: instagram)

सोनी सब टीवी के शो अलीबाबा- दास्तान ए काबुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तुनीशा शर्मा (Tunisha Sharm) की सुसाइड (Suicide) के बाद से ही शीजान खान (Sheezan Khan) सुर्खियों में छाए हुए हैं। शीजान खान इन दिनों पुलिस की हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। इस मामले में शीजान खान की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने शीजान खान को अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) से रिप्लेस किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अली बाबा दास्तान ए काबुल के मेकर्स ने अभिषेक को शो के लिए अप्रोच किया है और जल्द ही शो का प्रोमो रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स ने तुनीशा के कैरेक्टर पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। उनके कैरेक्टर को शो में वापस ला जाएगा या नहीं। इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। क्रिएटिव टीम ने सभी ऑप्शन खोल रखे हैं। पहले खबरें आ रही थी कि इस शो को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन मेकर्स ने अब साफ कह दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। शो की कहानी को नए तरीके से दोबारा पेशा किया जाएगा।

अभिषेक निगम ने किया शीजान को रिप्लेस

आपको बता दें कि अली बाबा दास्तान ए काबुल में तुनीशा और शीजान खान लीड कैरेक्टर का रोल प्ले कर रहे थे। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पंसद थी। तुनीशा ने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत से हर कोई सदमे में था। तुनीषा की मां ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तुनीशा की मां ने शीजान और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए है। शीजान के परिवार ने सभी आरोप का खड़न करते हुए कहा कि ये सभी बातें बेबुनियाद है। तुनीषा का परिवार इसे लव जिहाद का एंगल देना चाहता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article