टीवी मसाला

Rakhi Sawant को धोखा दे रहे हैं आदिल खान? समय आने पर सबूत दिखाएंगी एक्ट्रेस, मीडिया को सुनाया दर्द

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2023, 11:45 AM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan: राखी सावंत और आदिल खान के शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि शादी की खबर के बीच राखी और आदिल के रिश्ते में दरार आती नजर आ रही है। राखी सावंत ने इस बात की ओर इशारा किया है कि आदिल खान उनपर चीट कर रहे हैं।

Image

Rakhi Sawant and Adil Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • राखी सांवत और आदिल खान के रिश्ते में आई दरार।
  • राखी सांवत ने आदिल खान पर धोखा देने का शक जताया है।
  • सही समय आने पर राखी सावंत इस बात का सबूत मीडिया के सामने रखेंगी।

Rakhi Sawant and Adil Khan: राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर राखी सावंत ने आदिल खान के साथ शादी की फोटोज शेयर की हैं, जिसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शादी की खबरों के बीच राखी सांवत (Rakhi Sawant) और आदिल खान (Adil Khan) के रिश्ते में दरार आती हुई नजर आ रही है। राखी सावंत ने इस बात की ओर इशारा किया है कि आदिल खान उनपर चीट कर रहे हैं। इसकी शुरुआत तब होती है जब आदिल खान, राखी सावंत के साथ अपनी शादी को मानने से इनकार कर देते हैं और शादी की खबरों को झूठा करार देते हैं। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत टूट जाती हैं और भावुक हो जाती हैं। राखी ने बताया कि उन्हें आदिल के फोन में कुछ ऐसा मिला है। जिसके बारे में मैं वक्त आने पर खुलासा करूंगी, फिलहाल यह सबूत मेरे फोन में ही मौजदू है।

राखी सावंत को धोखा दे रहे हैं आदिल खान?

आदिल खान के बारे में बात करते हुए राखी सावंत ने ई-टाइम्स को बताया, 'मुझे उसके फोन में काफी कुछ मिला है, जिस बारें में मैं अभी नहीं बताना चाहती हूं, हालांकि वक्त आने पर मैं अपने पत्ते जरूर खोलूंगी, यह सबूत मैने अपने फोन में भी ले लिया है।' जब राखी से पूछा गया कि क्या आदिल चीट कर रहे हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा, 'इसपर फिलहाल मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं'।

निकाह से क्यों इनकार कर रहे हैं आदिल खान?

मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अब आदिल इस शादी से इनकार क्यों कर रहा है, शायद वह अपने माता-पिता से डर रहा है।'

राखी सावंत ने आगे बताया, 'उसने मुझसे मना किया था कि अभी अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताना है, इसकी वजह उसने अपनी बहन की शादी बताई थी। अब बिग बॉस मराठी सीजन 4 में जाने के बाद चीजें काफी बदल गई थीं, जिसके साथ ही मैने अब अपनी शादी से पर्दा उठाने का फैसला किया। अब मैं डरी हुई हूं अगर वो मुझसे प्यार करता है तो शादी से क्यों मना कर रहा है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article