Varun Kapoor Divorce With Wife Dhanya Mohan: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाले वरुण कपूर की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्टर वरुण कपूर की शादीशुदा जिंदगी पर गाज गिर गई है। वरुण कपूर और उनकी पत्नी धान्या मोहन ने अपनी राहें अलग करते हुए 12 साल की शादी पर विराम लगा दिया है। वरुण कपूर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनका और धान्या मोहन का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। हालांकि इस सिलसिले में अभी तक वरुण कपूर (Varun Kapoor) और धान्या मोहन (Dhanya Mohan) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
'स्वरागिनी' एक्टर वरुण कपूर (Varun Kapoor) और धान्या मोहन (Dhanya Mohan) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों का तलाक 2 सप्ताह पहले ही फाइनल हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण कपूर और धान्या मोहन का तलाक दो सप्ताह पहले ही हो गया था। लेकिन अब निजी जिंदगी की परेशानियों से दूर वरुण कपूर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि वरुण कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा ही मीडिया से दूर रखा, ऐसे में तलाक पर भी उनकी ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।
वरुण कपूर (Varun Kapoor) और धान्या मोहन (Dhanya Mohan) ने साल 2013 में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। वरुण कपूर ने बताया था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। वरुण कपूर ने इस सिलसिले में कहा, "यहां कोई होता है जिसके साथ आप अपनी परेशानियां बांट सकते हो। कोई मायने नहीं रखता अगर आपके पास कोई सुनने वाला ना हो, लेकिन शादी के बाद कोई ऐसा जरूर होता हो जो वो सब सुनने के लिए तैयार रहता है जो आप कहना चाहते हैं। मेरी पत्नी मेरे लिए बैकबोन जैसी है।"
