टीवी मसाला

Gaurav Khanna और Akanksha Chamola के रिश्ते में मचा बवाल? क्रिप्टिक पोस्ट पर चुप्पी तोड़ बोलीं- हमारी शादी...

Akanksha Chamola Open Up On Her Cryptic Post: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस व एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कुछ दिनों पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद से उनके और गौरव के बीच दरार की अटकलें लग रही थीं। लेकिन अब इस मामले पर आकांक्षा चमोला ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- गौरव खन्ना इंस्टाग्राम

Akanksha Chamola Open Up On Her Cryptic Post: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आकांक्षा चमोला बीते कुछ वक्त से काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। लेकिन कई बार वह अपनी निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में आ जाती हैं। कुछ दिनों पहले आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में लिखा था कि जिस रिश्ते की बुनियाद सिर्फ जरूरत हो, वहां पर दिल हमेशा ही कुर्बान होता है। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की ये पोस्ट देखकर लोगों ने तर-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी तीं। उनके और गौरव खन्ना के बीच दरार की खबरें भी आने लगी थीं। लेकिन अब इस मामले पर खुद आकांक्षा चमोला ने चुप्पी तोड़ी है।

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान अपनी क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे का सच बयां किया। उन्होंने गौरव खन्ना और अपने रिश्ते में आई दरार की अफवाहों को भी दरकिनार किया। आकांक्षा चमोला ने कहा, "हमारी शादी में कोई भी परेशानी नहीं है। उस पोस्ट का गौरव से कोई भी लेना-देना नहीं है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर निजी चीजें लिखूं। ये पोस्ट सिर्फ और सिर्फ मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया गया था।" बता दें कि आकांक्षा चमोला के कुछ फैंस ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि ये पोस्ट एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी हो सकती है।

ट्रोलिंग पर आकांक्षा चमोला ने दिया जवाब

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की पोस्ट को उनके मां न बनने की इच्छा से भी जोड़ा गया था। वहीं एक्ट्रेस पोस्ट के कारण ट्रोल्स के निशाने पर भी आई थीं। ऐसे में आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा, "मैं इस समय ट्रोल क्वीन हूं। मैं हमेशा से इस मामले पर बात करती हूं। गौरव सतर्क रहते हैं, क्योंकि वो मेरी छवि को बचाना चाहते हैं। हमारे बीच उम्र का फासला है और वो इतने समझदार हैं कि मेरी बात समझ सकते हैं। मैंने खुद कहा है कि मैं अपने-आप को मां बनते हुए नहीं देखती। ये मेरा फैसला है और मुझे इस चीज को किसी के सामने भी सही ठहराने की जरूरत महसूस नहीं होती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article