टीवी मसाला

Aishwarya Sharma स्टार प्लस के इस शो के साथ TV पर करेंगी धाकड़ वापसी, फिर विलेन बन खेलेंगी दांव-पेंच

Aishwarya Sharma Ready To Make Comeback On TV With This Serial: 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी का किरदार निभाकर लाइमलाइट बटोरने वाली ऐश्वर्या शर्मा एक बार फिर से डेली सोप की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इस बार भी एक्ट्रेस विलेन के किरदार में नजर आएंगी।

Image

TV पर वापसी के लिए तैयार हैं ऐश्वर्या शर्मा

Aishwarya Sharma Ready To Make Comeback On TV With This Serial: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में पत्रलेखा का किरदार अदा करके लाइमलाइट लूटने वाली ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग से जबरदस्त धाक जमाई है। ऐश्वर्या शर्मा को आखिरी बार 'बिग बॉस 17' में देखा गया था, लेकिन रियलिटी शो में उनका सफर कुछ खास नहीं चल पाया। ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हाथ आजमाया था, जहां वह फिनाले तक पहुंची थीं। 'गुम है किसी के प्यार में' के बाद से ही ऐश्वर्या शर्मा डेली सोप से दूर थीं। लेकिन अब वह टीवी की दुनिया में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को लेकर खबर है कि वह स्टार प्लस के शो के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगी। वह सीरियल कोई और नहीं बल्कि हिबा नवाब और कृषाल आहूजा का 'झनक' है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा विलेन का किरदार अदा कर सकती हैं। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा लीप के बाद 'झनक' में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। टीवी पर उनकी वापसी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) से जुड़ी इस खबर पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, "ऐश्वर्या शर्मा एक जबरदस्त एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पाखी का किरदार भी बखूबी अदा किया था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दीदी धमाके के साथ वापिस आ चुकी हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार पत्रलेखा दीदी वापिस आ रही हैं। मैं इस वक्त रो रही हूं।" फैंस का रिएक्शन देख कहा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा की वापसी से वे काफी खुश हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स या फिर एक्ट्रेस की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article