टीवी मसाला

Aishwarya Sharma और Neil Bhatt की शादी में चल रही है खटपट? एक्ट्रेस ने बताई पति से अलग रहने की सच्चाई

Aishwarya Rai on Living Separate From Neil Bhatt: कई समय से खबरें उड़ रही थी कि टीवी कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी में अनबन चल रही है। सिर्फ यही नहीं ऐश्वर्या पति से दूर अलग घर में भी शिफ्ट हो गई हैं। अब इन सभी रुमर्स की सच्चाई खुद ऐश्वर्या ने बताई है।

Image

Aishwarya Rai on Living Separate From Neil Bhatt

Aishwarya Rai on Living Separate From Neil Bhatt: टीवी दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल में से एक नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी शादीशुदा और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। दोनों सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आए थे और इसी से उनके प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। ये कपल बिग बॉस सीजन 17 में भी नजर आ चुका है। कई समय से खबरें उड़ रही है कि नील और ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी में प्रॉब्लम चल रही है। सिर्फ यही नहीं रुमर्स ये भी उड़े की ऐश्वर्या नील भट्ट से अलग होकर नए घर में रह रही हैं। अब खुद इन सब रुमर्स को विराम देते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने सच्चाई बताई।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने बताया 'हमारी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशाल चल रही है। हम सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरे पोस्ट नहीं कर रहे या दिखाई नहीं दे रहे इसका मतलब ये नहीं हमारे बीच खटपट चल रही है। वैसे भी हम एक साथ काम करना पसंद नहीं करते। हम दोनों ही एक्टर्स हैं और रास्ते अलग-अलग। हालांकि हमेशा हमने ही चीजों में एक दूसरे का साथ दिया है।'

ऐश्वर्या शर्मा आगे कहती हैं 'हर किसी कपल की तरह मेरे और नील भट्ट (Neil Bhatt) के बीच लड़ाइयाँ होती हैं। मुझे पता है हमारी शादी में समस्याएं चल रहे वाले रुमर्स इसलिए उड़े क्यूंकी मैंने मलाड में एक जगह किराए पर ली। लेकिन मैं बता दूं काम करने के लिए अलग-अलग जगह होना जरूरी है क्यूंकी घर में परिवार के बीच ये सब नहीं हो सकता।' 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या ने साफ कर दिया है कि उनके और नील के बीच सबकुछ सही है। बता दें साल 2021 में नील और ऐश्वर्या ने धूम-धाम के साथ सात फेरे लिए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article