Image Source: Instagram
Aishwarya Sharma & Neil Bhatt: टीवी कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय से लोगों ने इस जोड़ी को एक साथ नहीं देखा। अब ना ही ऐश्वर्या और ना ही नील दोनों कोई एक दूजे को लेकर बातचीत तो दूर तस्वीर भी शेयर नहीं करता। कपल गोल्स देने वाली ये जोड़ी अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। रुमर्स उड़ रहे हैं कि ऐश्वर्या और नील का जल्द ही तलाक होने वाला है। हालांकि इन खबरों का ऐश्वर्या बातों-बातों में खंडन कर चुकी हैं लेकिन दिवाली सेलिब्रेशन के चलते इन रुमर्स को फिर हवा मिल गई।
कल दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक्ट्रेस ने बेहद ही सुंदर ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है और साथ ही बाल खुले रख कहर ढाती नजर आईं। तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा अपने लहंगा फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस की खूबसूरत स्माइल देख फैंस मदहोश हो गए। इस पोस्ट का ध्यान लोगों ने खींचा क्यूंकी नील भट्ट (Neil Bhatt) दिखाई नहीं दिए। तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या शर्मा ने बिना नील भट्ट के दिवाली मनाई। पोस्ट पर जनता ने कमेंट करते हुए नील और एक्ट्रेस के तलाक को लेकर सवाल पूछे। एक यूजर लिखता है, 'नील सर कहाँ हैं, एक बार फिर वो आपकी तस्वीरों से गायब?।' वहीं दूसरे यूजर ने ऐश्वर्या को ट्रोल करते हुए कहा कि लिख के ले लो नील ऐसा आपको कोई भी नहीं मिलेगा। लोगों ने डिमांड उठाई की वो नील और ऐश्वर्या को एक साथ देखना चाहते हैं। हालांकि दोनों ने रुमर्स उड़ने के बाद भी सीधे-सीधे कुछ नहीं बोला। फैंस दुआ कर रहे हैं कि नील और ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक हो।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मुलाकात सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट पर हुई थी। दोनों को पहली नजर में एक दूजे से प्यार हो गया था। साल 2021 में नील और ऐश्वर्या ने सात फेरे लिए। वहीं पिछले साल से दोनों को एक दूजे के इंस्टाग्राम से गायब देखा। बता दें ये कपल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुका है।