एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) आखिरी बार सिर्फ तुम शो में नजर आए थे। ये शो पिछले साल सितंबर महीने में बंद हो गया था। एक्टर जल्द टीवी पर कम बैक करने वाले हैं। एक्टर सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे के शो उड़ारियां में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उड़ारियां कलर्स टीवी का पॉपुलर शो है। विवियन की सरगुन और रवि के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। एक्टर एक बार फिर टीवी पर नजर आने वाले हैं। विवियन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
विवियन की शो में ग्रैंड एंट्री होने वाली है। एक्टर एक बार फिर अपने अनोखे किरदार से फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर शो में 3 महीने के कैमियो रोल के लिए आएंगे। उनके किरदार को ऑडियंस के रिस्पॉन्स और शो की रेटिंग के हिसाब से बढ़ाया जाएगा। इस बारे में विवियन ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन सरगुन ने इस बात को कंफर्म किया है।
उड़ारियां से टीवी पर कमबैक करेंगे विवियन
एक्टर पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक्टर ने शादी कर ली और उनकी 4 महीने की बेटी भी है। एक्टर ने इन बातों को कंफर्म किया था। विवियन ने बताया था कि मैं शादीशुदा और मेरी 4 साल की बेटी है। मैंने नूरन अली से पिछले साल शादी कर ली थी। मेरी 4 महीने की बेटी हैं। मैं इस वक्त बहुत खुश हूं। विवियन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंंद करते हैं।
एक्टर ने आगे बताया कि मैं क्रिश्चन हूं लेकिन जब साल 2019 में ईद के समय रमजान रखने लगे तो मुझे सुकुन मिलने लगा। मैंने इस्लाम धर्म को अपना लिया है। एक्टर ने मधुबाला, प्यार की एक कहानी और शक्ति जैसे हिट टीवी शोज में काम किया है। एक्टर को प्यार की एक कहानी शो से घर-घर में पहचान मिली थी।
