Sheezan Khan Police Remand Extend: 20 साल की तुनिषा शर्मा 27 दिसंबर को पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्होंने अपने टीवी शो अली बाबा के सेट पर फांसी के फंदे से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस केस में उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान ( Sheezan Khan) को मुंबई पुलिस ( Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर किया था। उसके बाद से शीजान को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने शीजान को पुलिस ने वसई कोर्ट में पेश किया, जहां उसकी रिमांड एक दिन और बढ़ा दी गई। अब शीजान को पुलिस 31 दिंसबर को कोर्ट में एक बार फिर पेश करेगी। दरअसल, शीजान पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहा है। इसी के चलते एक बार फिर पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की अपील की थी।
बार बार बदल रहा है शीजान अपने बयान
सूत्रों की माने तो, शीजान अपनी पुलिस कस्टडी में अपने किसी भी एक बयान पर नहीं टिक रहा है। वह हर बार अपने बयान बदल देता है। शुरुआत में उसने कहा कि मैं श्रद्धा और अफताब के केस के बाद डर गया था। वहीं फिर दूसरे दिन कहा कि मैं तुनिषा से ब्रेकअप धर्म और उम्र में अंतर के कारण किया था।
100% लव जिहाद का एंगल है शक
तनिषा के अंकल पवन शर्मा ( Pavan Sharma) ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- कि कैसे बिना पूरी जांच के यह कहा जा सकता है कि यह आत्महत्या है। आप पहले अपनी जांच तो पूरी कीजिए। इस पूरे मामले में 100% लव जिहाद ( Love Jihad) है, इसीलिए मैं चाहता हूं कि इसकी पूरी तह तक जांच हो।
शीजान के परिवार ने जारी किया था बयान
फलक ( Falaq Nazz) ने तुनिषा की मौत के बाद एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि हम दोनों ही फैमिली विक्टिम हैं। हमें ज्यूडिशियरी सिस्टम पर पूरा भरोसा है, फिलहाल इस गंभीर परिस्थिति में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। हमारी खामोशी को कमजोरी ना समझें, सही समय आने पर हम जरूर जवाब देंगे। आपको बता दें, तुनिषा की मां के आरोप के बाद शीजान को मुंबई पुलिस ( Mumbai Police) ने हिरासत में लिया था।
