टीवी मसाला

अभिषेक बजाज की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने किया अशनूर कौर को आगाह, कहा ' 15 सालों से एक ही खेल...'

Akanksha Jindal Expose Abhishek Bajaj: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नजर आ रहे अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने खुलासे किए। आकांक्षा ने लोगों को अभिषेक की असलियत से रूबरू कराया कि वो कैमरे के पीछे कैसे इंसान है। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Image

Akanksha Jindal Expose Abhishek Bajaj

Akanksha Jindal Expose Abhishek Bajaj: शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। अभिषेक की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल कंटेस्टेंट को लेकर एक से बढ़कर एक चौंका देने वाले खुलासे कर रही है। बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक से उनकी एक्स वाइफ को लेकर सवाल पूछा था। जवाब में अभिषेक ने कहा था, 'वो एक सामाजिक परजीवी है, उसमें कोई वैल्यू और ईमानदारी नहीं है। मैं बच्चा था और पहली बार प्यार में पड़ा था।' ये सुन आकांक्षा जिंदल भी पीछे नहीं हटी और एक्स हसबैंड को लेकर इंस्टाग्राम पर गुस्सा निकाल डाला एक्सपोज करते हुए।

आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर लिखती हैं, 'वो सलमान सर के सामने झूठ बोलने से भी नहीं हिचकिचाते। अपनी असली उम्र और मैरिटील स्टेटस के बारे में झूठ बोलना दिखाता है कि वो कितने बड़े झूठे हैं! नेशनल टीवी पर दर्शकों को गुमराह कर रहे हैं। अभिषेक का तरीका कभी नहीं बदला - 15 सालों से वो एक ही खेल खेल रहे हैं। घर के अंदर भी वो एक 21 साल की लड़की के साथ इतिहास दोहरा रहे हैं। ज़ाहिर है, शर्म उनके शब्दकोष में ही नहीं है। मैं यहाँ ड्रामा या बदला लेने नहीं आई हूँ, मैं बस चाहती हूँ कि सच सामने आए, ठीक उसी तरह जैसे आप सभी किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में खुलकर बात करते हैं।' ये पहली बार नहीं बल्कि आकांक्षा पहले भी अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) संग अपनी टूटी शादी को लेकर खुलासा कर चुकी है। आकांक्षा ने ये भी इल्जाम लगाया था कि शादीशुदा जिंदगी के दौरान अभिषेक ने उन्हे धोखा दिया था।

Abhishek vs Akanksha Jindal.

Abhishek vs Akanksha Jindal.

इस समय 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में आकांक्षा के एक्स पति अभिषेक बजाज की नजदीकियां अशनूर कौर संग बढ़ी हैं। वहीं अब बता दें साल 2018 में अभिषेक बजाज ने अपने बचपन के प्यार आकांक्षा जिंदल संग सात फेरे लिए थे। हालांकि 2023 में दोनों ने आपसी मतभेदों के कारण एक दूजे से रास्ते अलग कर लिए। जहां एक तरफ अभिषेक ने टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई तो आकांक्षा जिंदल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article