टीवी मसाला

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने शादी को पटरी पर लाने के लिए चुना था बिग बॉस? बोले- वो हमारे लिए टेस्ट था...

Abhinav Shukla-Rubina Dilaik Chose Bigg Boss 14 To Reconcile Marriage: टीवी के चर्चित कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादीशुदा जिंदगी से हर कोई वाकिफ है। दोनों ने शादी में मची उथल-पुथल के बीच बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने का फैसला किया था। इस बात की वजह अब अभिनव शुक्ला ने जाहिर की है।

Image

फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम

Abhinav Shukla-Rubina Dilaik Chose Bigg Boss 14 To Reconcile Marriage: टीवी के चर्चित कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इन दिनों 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इससे पहले साथ में 'बिग बॉस 14' का भी हिस्सा बन चुके हैं। खास बात तो यह है कि उस शो ने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी को संवारने और पटरी पर लाने का काम किया था। वहीं हाल ही में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है कि उन्होंने और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने शादी में मची उथल-पुथल के बीच 'बिग बॉस 14' को क्यों चुना था।

अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने बताया कि उनका और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का 'बिग बॉस 14' में आना एक तरह से टेस्ट था। उन्हें नहीं पता था कि चीजें किस दिशा में जाने वाली हैं। शादी में मची उथल-पुथल के बीच बिग बॉस 14 को हां कहने की वजह साझा करते हुए अभिनव ने कहा, "जब हमने 'बिग बॉस' को हां कहां तो हम लोगों को कुछ नहीं पता था कि किस दिशा में जा सकता है। मतलब चीजें हमारे बीच बिगड़ जाएंगी या कम होंगी, हमें कुछ भी नहीं पता था। लेकिन एक चीज मालूम थी कि वो ये कि उसे मेरा साथ रहेगा हर चीज में और मुझे उसका साथ मिलेगा। जो हुआ वो संभाविक था। तो हमने माना कि ये हमारे लिए एक टेस्ट था और उस टेस्ट में हम पास हो गए।"

अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपने और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के रिश्तों में आए बदलाव के बारे में भी बात किया। उन्होंने कहा, "पहले हम बहस करते थे और दो दिन बात नहीं की, तीन दिन बात नहीं की। लेकिन अब हमें एहसास हुआ है कि यार कोई ना कोई रास्ता तो रहता ही है। अब हम काफी समझदार हो चुके हैं। अगर कोई मनमुटाव होता भी है तो ये उसी दिन उसी वक्त सुलझ जाता है। किसी का मुंह नहीं फूला हुआ रहता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article